अंबेश सौभाग्य मदन प्रीमियर लीग का आयोजन

Pratahkal    06-May-2025
Total Views |

mumbai
मुंबई। घाटकोपर में मेवाड़ संघ मुम्बई उपसंघ घाटकोपर के नेतृत्व में नवयुवक मंडल घाटकोपर द्वारा अंबेश सौभाग्य मदन प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया गया। इसमें 10 टीम ने भाग लिया। फायनल में प्लूटो सुपर गैन्ट्स ने ट्राफी पर कब्जा किया। रनर अप श्री गोल्ड टीम रही।
 
mumbai
भाग लेने वाली टीमों में प्रकाश कच्छारा - कच्छारा सुपर स्ट्राइक दिनेश पीपाड़ा - महावीर टायटन्स , सुरेश सिंघवी - पेरिश पेंथर , नरेंद्र सुराणा - सुराणा सुपर स्टार , राकेश जैन - प्लूटो सुपर जेंट्स , ऋषि चोरडिया - समता स्ट्राइक , मयूर सुराणा - मन चैन , प्रितेश जैन - ड्रीम्स इलेवन , विमल मेहता - श्री गोल्ड , विजय लोढ़ा - देव डायमंड किंग टीमों ने भाग लिया। घाटकोपर संघ समाज के वरिष्ठजनों के साथ साथ सभी स्पोंसर की मौजूदगी रही । फायनल में राकेश जैन ( इटोदिया ) की प्लूटो सुपर गैन्ट्स विजेता बन ट्राफी पर कब्जा किया। वही सेकंड रनर अप श्री गोल्ड विमल मेहता की टीम रही। कार्यक्रम में मेवाड़ संघ मुंबई के महामंत्री प्रकाश नाहर, उपाध्यक्ष मोहनलाल लोढ़ा, मेवाड़ नवयुवक मंडल मुंबई के अध्यक्ष सोनू कोठीफोड़ा, महामंत्री महावीर मादरेचा, कोषाध्यक्ष संजय वागरेचा, सहकोषाध्यक्ष पीयूष पामेचा, ठाकुरद्वारा संघ के मंत्री विजय कोठारी, ठाकुरद्वारा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं मंत्री आदि पदाधिकारीगण व आसपास संघ से भी मेहमान के साथ घाटकोपर उपसंघ से सभी सदस्य सहपरिवार उपस्थित थे। उपसंघ अध्यक्ष हिम्मत रांका, मंत्री कमलेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, डालचंद सिंघवी, श्याम डी सिंघवी, टाइटल स्पोंसर - दुर्गेश छाजेड़ महादेव टेक्नो, को पावर्ड - ओमप्रकाश लोढ़ा मंगल सिल्वर , ट्रॉफी स्पोंसर - श्री नाकोड़ा भैरव भक्ति मण्डल मेवाड़ मुम्बई आगरा रोड घाटकोपर, टी शर्ट स्पोंसर - हीरालाल वागरेचा, ब्रेकफास्ट - गणपत रांका, लंच - हिम्मत रांका, कमलेश सिंघवी, ग्राउंड - दिलपेश चीपड़, 4 व 6 - दिनेश तातेड़, टॉस का बॉस - गजेंद्र सिंघवी, लकी ड्रा - अनिल सामर, केप - सुरेश सिंघवी, दीप प्रज्वलित - छगनलाल बोकड़िया, अंपायर - अशोक चोरडिया, वीडियो व फ़ोटो - रवि सोनी, डिनर - महेंद्र पीपाड़ा, मनसुख पामेचा, कमलेश ओस्तवाल, सुनील ओस्तवाल, प्रातः काल पेपर - श्याम सिंघवी - सहयोगी दिनेश सिंघवी, मनीष सुराणा, रोशनलाल पगारिया, रमेश राजावत, सम्पत सियाल सहयोगी रहे। घाटकोपर नवयुवक मंडल प्रमुख शैलेश रांका, अध्यक्ष दिलपेश चीपड़, मंत्री दिनेश तातेड़, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र बोकड़िया, कमेटी मेंबर पीयूष सिंघवी, अंकित कच्छारा, हनी मेहता, चिराग जैन, गौरव मंडावत, निखिल सुराणा, नीतेश जैन, शुभम सिंघवी, राहुल मेहता के अलावा सभी टीम ऑनर और स्पोंसर की मौजूदगी रही।