मजदूर दिवस पर श्रमिक संगठनों ने निकाला जुलूस बोले- मजदूर अपने अधिकारों के लिए लगातार कर रहे संघर्ष, एकजुट होकर आगे आए

Pratahkal    02-May-2025
Total Views |

jodhapur
जोधपुर (कास)। विश्च मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक कॉलोनी जोधपुर में औद्योगिक कामगारों और ब्रमिक सहायता केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीतों और मनोरंजक खेल गतिविधियों से हुई, जिसमें जोधपुर के विभिझा उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्रमिक रामलाल चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए काय मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। सीद यूनियन के सदस्य शेषनाथ ने बदलते हुए कार्य परिवेश पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यदि युवा कामगार समय रहते कौशल नहीं सीखते हैं तो भविष्य में उन्हें मानसिक दबाव का सामना करना पढ़ सकता है। सभी को मिल बैठकर समाधान निकालना होगा।
 
अधिकारों के लिए करें लगातार संघर्ष यूनियन के सदस्य ललन कुमार गुप्ता ने मजदूर दिवस की वर्तमान प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा- मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहना चाहिए। अभिक सहायता केंद्र के प्रभारी धनराज जाट ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों को गरिमा के साथ कार्यस्थल पर काम करने का अधिकार है और उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सभी अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित करणी चाहिए। बासनी थानाधिकारी सुनील विश्नोई ने साइबर फाँड और अवैध नशे जैसो गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी कामगारों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण की स्थिति में पुलिस मजदूरों के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में पार्षद सुरेश मेघवाल औ अशोक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मजदूरों को प्रेरित किया और उनके मुद्दों के समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन में श्रमिक सहायता केंद्र के कार्यकर्ता श्रवण, मोतिराम, साहिल, अंजू, रसीद खान और सूरजाराम ने सक्रिय भूमिका निभाई श्रमिक संगठनों ने निकाला जुलूसः वहीं, विभिन्न श्रमिक संगठनों ने संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर अपने हकों की आवाज बुलंद की।
 
यह जुलूस नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय से झण्डारोहण की रस्म के साथ आरंभ हुआ। बाद में यह रेलवे स्टेशन, सहकार भवन, एम.जी.एज रोड, चांदशाह तकिया मार्केट के सामने से सोजती गेट होता हुआ पुनः नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय पर समास हुआ। जहां आम सभा का आयोजन किया गया। सभा को श्रम संगठन के विभित्र पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस आयोजन में एनडब्ल्यूआरएमयू, एचएमएससी आईटीयू, एटक, ए.आई. सी. टी.यू. आरसीटू, इटक से सबंधित श्रमिक संगठन और श्रमिक ने शिरकत की। संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, भवन निर्माण श्रमिक, कमठा श्रमिक, विभिर औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिक, सीमेन्ट उद्योग श्रमिक, आँटी रिक्शा चालक, रेलवे से संबंधित केन्द्रीय कर्मचारी, बैंककर्मी, राज्य कर्मचारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोग इस विशाल जुलूस में शामिल हुए।