मुंबई। आचार्य महाश्रमण का 52वां दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में शासनश्री साध्वी विद्यावती 'द्वितीय' ठाणा 5 के सानिध्य में मनाया गया। साध्वी वृंद ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया। रेखा डांगी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। मालाड तेरापंथी सभा मंत्री सुरेश धोका ने स्वागत किया। साध्वी प्रेरणाश्री एवं साध्वी मृदुयशा ने मुक्तक एवं वक्तव्य से विचार व्यक्त किये। साध्वी प्रियंवदा ने युवा दिवस पर प्रेरणा दी। सभी साध्वियों ने गीत प्रस्तुत किया। साध्वी विद्यावती ने आचार्य महाश्रमण से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण का व्यक्तित्व, कर्तृत्व, नेतृत्व एवं वक्तृत्व लाजवाब है। वे अल्पभाषी, मृदुभाषी एवं वचनसिद्ध योगीराज हैं।
इस अवसर पर मलाड तेरापंथ सभाध्यक्ष गणेशलाल कोठारी, राजेन्द्र मुणोत, संगीता चपलोत, कुसुम कोठारी, विजय बोकडिया, पंकज चौपडा, सुमित चोरडिया, सूरजमल दुगड आदि ने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल मालाड ने गीत प्रस्तुत किया। दादर, भायंदर, गोरेगांव आदि क्षेत्रों से भी उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सभा के सहमंत्री मुकेश कोठारी ने किया। संचालन डा. साध्वी ऋद्धियशा ने किया। संघ गान एवं मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।