_202504091042390759_H@@IGHT_400_W@@IDTH_800.jpg)
मुंबई। विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (विक्की) के मुंबई चैप्टर की बिजनेस मीटिंग रविवार को सहारा स्टार होटल में आयोजित हुई। इसमें संस्था के पदाधिकारियों के साथ 50 से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक सदस्य ने अपने बिजनेस के बारे में बताया और व्यापार बढ़ाने की विभिन्न तकनीकों पर चर्चा की गई। संस्था की आगामी कार्यप्रणाली पर भी परिचर्चा की गई। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म से विप्र समाज की युवा पीढ़ी भी जुड़ रही है। राष्ट्रीय जनरल सचिव मुकेश शर्मा ने कहा, कि इस संगठन से ना सिर्फ ब्राह्मण बंधुओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलती है, अपितु यहां कई युवाओं को रोजगार भी मिला है। मुंबई प्रांत अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि समाज बन्धुओं में एकता होने से विप्र समाज सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त होगा। संयुक्त सचिव आकाश शर्मा ने कारोबार के क्षेत्र में समाज के सामने आने वाली चुनौतियों को सामने रखा। कोषाध्यक्ष तरुण ढंड ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सभी विप्र बन्धुओं की एकजुटता एवं उनकी तरक्की है। संस्था के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि शुरुआत में संस्था केवल 10 लोगों से शुरू हुई थी आज 100 से भी ज्यादा सदस्य जुड़ गए हैं।