✕
Pahalgam के घाव भरेंगे, आतंक मिटेगा; PM Modi का वादा
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आज (27 अप्रैल) अपने मासिक 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे को मजबूती से उठाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया और देशवासियों को भरोसा दिलाया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है।

x

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आज (27 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों से सीधा संवाद करते हुए इस हमले पर गहरी संवेदना जताई। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई निर्णायक दौर में है और देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए, इसलिए ऐसी बड़ी साजिशों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता आतंक के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।" उन्होंने पहलगाम हमले को आतंकवादियों की "हताशा और कायरता" का प्रतीक बताया।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जिस समय जम्मू-कश्मीर में शांति लौट रही थी, पर्यटन फल-फूल रहा था और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे थे, तभी देश और कश्मीर के दुश्मनों ने यह हमला किया। उन्होंने कहा कि "हमारा हर नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ है और उनका दर्द महसूस कर रहा है।"
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस आतंकी हमले की विश्वभर में निंदा हुई है। कई वैश्विक नेताओं ने उन्हें फोन कर या पत्र लिखकर भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने वादा किया कि हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दंतेवाड़ा जैसे इलाकों का भी उदाहरण दिया, जहां पहले हिंसा का बोलबाला था लेकिन अब विज्ञान केंद्र जैसे विकास के प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल है और आतंक के खिलाफ हमारी यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
