मुंबई। भगवान महावीर ने जीवदया, अहिंसा और मानवमात्र की सेवा के लिए जो रास्ता बताया है, आज के युग में वह और भी प्रासंगिक हो गया है। अगर लोग महावीर की बातों पर चलें, तो विश्व की सभी समस्याओं का समाधान खुद ब खुद हो जाएगा। ये कहना है मिरा भायंदर वसई विरार के पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडेय का, जो भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
समस्त राजस्थानी जैन संघ भायंदर पूर्व द्वारा आयोजित इस महोत्सव से पूर्व अहिंसा यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ओस्तवाल बगीचा पहुंची, जहां धर्मसभा हुई। यात्रा में शामिल युवा और महिलाएं भगवान महावीर के संदेश लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे और पूरे रास्ते त्रिशला नंदन वीर के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान यात्रा का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई। अहिंसा यात्रा के चलते पूरे भायंदर पूर्व का इलाका अहिंसामय हो गया था। संघ अध्यक्ष अमरावसिंह ओस्तवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रस्तुति दी और अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। ओस्तवाल ने कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया।
संघ के कार्याध्यक्ष दिलीप जैन, महामंत्री सुन्दरलाल लोढा, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पामेचा, प्रसार मंत्री एवम ओसवाल उत्कर्ष मंडल के अध्यक्ष प्रविण लुणावत तथा दिनेश चौधरी, संगठन मंत्री निर्मल जैन के प्रयासों से संपन्न आयोजन में जेसलपार्क राजस्थानी जैन संघ के कार्याध्यक्ष अतुल पाडलेचा, कोषाध्यक्ष हरीसिंह नाहर, मंत्री मनोज चोपडा, मेवाड संघ भाईन्दर के अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, मंत्री संपत पामेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा, तेरापंथी सभा भायंदर के अध्यक्ष दिलीप बाफना, मंत्री रुपसिंह गोठी, कोषाध्यक्ष अरविंद हिंगड, प्राज्ञ जैन संघ के अध्यक्ष महेन्द्र मेहता, मंत्री अभिषेक भटेवड़ा, खतरगच्छ संघ के नरेन्द्र कोचर एवं कुलदीप ओस्तवाल आदि की उपस्थिति रही। सभी महिला मंडलों और युवाओं की सक्रियता से यह आयोजन सफल रहा। संचालन दिनेश ओस्तवाल ने किया।