पीपाजी महाराज की जयंती मनाई

Pratahkal    14-Apr-2025
Total Views |
mumbai
मुंबईचेंबूर में श्रीपीपाजी महाराज की जयंती और हनुमान जयंती मनाई गई। साथ ही नव-निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। समारोह में भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया। सुबह से ही भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चारण की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने श्रीपीपाजी और हनुमानजी के जीवन प्रसंगों का चित्रण किया। मंदिर प्रतिष्ठा में हवन, मंत्रों के साथ विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए। भक्तों ने दीप जलाए, फूलों से सजावट की और प्रसाद वितरण किया गया। बाल-लीलाओं, नाट्य प्रस्तुतियों और सत्संग का भी आयोजन हुआ।