डिलीवरी के सोने के बार के गबन मामले में दो गिरफ्तार

Pratahkal    03-Mar-2025
Total Views |
 
mumbai
मुंबई। झवेरी बाजार में पहुंचाने के लिए दिए गए सोने के बार को हड़पने वाले दो लोगों को आग्रीपाड़ा पुलिस ने दो करोड़ उन्नीस लाख रुपये के माल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विठ्ठल अण्णा गिड्डे और दत्तात्रय सुखदेव बाबर हैं। इसी मामले में पुलिस पहले ही बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है। पुलिस ने उनके पास से तीन करोड़ रुपये मूल्य के सोने में से दो करोड़ उन्नीस लाख रुपये की सोने के बार और नकदी बरामद की है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक जैन और शैलेशकुमार जैन दोनों भाई हैं और जूलरी व्यापारी हैं। भायखला में उनका सोने-चांदी के सिक्के और बार बनाने का व्यवसाय है। उनके कारखाने में पुखराज अजीतराम सहित कुल 35 कर्मचारी काम करते हैं। पुखराज मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और उसे विभिन्न व्यापारियों को सोने के आभूषणों की डिलीवरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पिछले साल जून में शैलेशकुमार जैन ने पुखराज को झवेरी बाजार में डिलीवरी के लिए तीन करोड़ रुपये मूल्य के 120 ग्राम वजन के 51 सोने के बार सौंपे थे। लेकिन, वहां डिलीवरी करने के बजाय पुखराज सोने के बार लेकर फरार हो गया था।