जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाइवे पर फायरिंग, 1 की मौत, जमीनी विवाद में हुई हत्या

Pratahkal    13-Feb-2025
Total Views |
jodhapur
जोधपुर (कासं)। राजस्थान के देचू में जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाइवे पर देर रात गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना मंगलवार देर रात को हुई थी। गोली लगने से सगरा निवासी जुझार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर विवाद पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल देवू की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराज सिंह, लोहावट वृताधिकारी संग्राम सिंह भाटी, थानाधिकारी शिवराज सिंह भाटी सहित अतिरिक्त पुलिस जाप्ता देचू अस्पताल पहुंच चुका है।
 
चल रहा था पुराना विवाद: पुलिस ने बताया कि बालेसर के खुड़ियाला निवासी राजू सिंह और जुझार सिंह के बीच पुराना जमीनी चल रहा है। इसे लेकर दोनों गुटों की कई बार आपस में झड़प हो चुकी है। मंगलवार दोपहर को भी देचू के पास पीलवा चौराहे के पास दोनों गुट आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।
 
कार में अंदर ही मौतः इसके बाद देर रात करीब 2 बजे राजू सिंह अपने साथियों के साथ जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाइवे पर बने एक ढाबे पर खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान भी राजू सिंह और जुझार सिंह की मोबाइल पर बहस हुई थी। इसके बाद जुझार सिंह कार लेकर मौके पर पहुंचा था। वहीं राजू सिंह अपने साथियों के साथ पहले ही घात लगाकर बैठा था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही जुझार सिंह मौके पर पहुंचा। राजू सिंह ने फायर कर दिया। गोली लगने से जुझार सिंह की कार के अंदर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।