शहर और देहात में हुआ खेला, एक गुट की चली, राठौड़ शहर जिलाध्यक्ष और तेली देहात जिलाध्यक्ष

अन्य दावेदार हताश और निराश, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी

Pratahkal    30-Jan-2025
Total Views |
 
Udaipur
उद्यपुर। भाजपा में बुधवार को शहर और देहात जिलाध्यक्ष की घोषणा हो ही गई और दोनों जिलाध्यक्षों के पद पर एक ही गुट के दो नेताओं को बैठाया गया। इसके बाद से शहर और देहात भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। देहात जिलाध्यक्ष के पद पर पुष्कर तेली को मनीनित किया है, जो वर्तमान में उप जिला प्रमुख है और उनकी आयु मण्डल अध्यक्ष बनने जितनी भी नहीं है। इन घोषणाओं के बारे से ही भाजपा नेताओं में सोशल मीडिया पर इसकें खिलाफ जमकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दी है।
 
भाजपा में बुधवार र को संगठन पर्व के चलते शहर और देशमा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इसके लिए पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह राठीड़ उदयपुर आए थे। उन्होंने शहर भाजपा की पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पहले कार्यकर्ताओं को पार्टी की लाईन पर चलने के लिए कहा और बाद में उदयपुर के निर्वाचन अधिकारी विरम देव सिंह ने मंच पर आकर निवर्तमान महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ को एकदम से शहर जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। यह सुनना था कि वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और किसी को विश्वास नहीं। हुआ कि गजपाल सिंह की शहर जिलाध्यक्ष भी पनाया जा सकता है। इचर खुद राजपाल सिंह को विश्वास नाहीं हो पाया कि उनके नाम की घोषणा हुई है। गवपाल की पाषणा होते ही वहां पर बैठे अन्य दावेदारों के चेहरे उतर गए और दावेदार एक-एक कर गजपाल सिंह राठौड़ को माला और उपरणा पहनाकर रवाना हो गए। इधर जिन्हें पूरी उम्मीद थी कि गजपाल सिंह राठौड़ ही शहर जिलाध्यक्ष बनेंगे तो उन्होंने पार्टी
कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करनी शुरू कर दी और काफी देर तक आतिशबाजी करते रहे। इस दौरान गजपाल सिंह राठौड़ के समर्थक काफी देर तक उनके जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भाजपा से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी पार्टी कार्यालय पहुँच गए और गजपाल सिंह राठौड़ का स्वागत किया। इसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष रबिन्द्र श्रीमाली ने नए मनीनित शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ को अपने कक्ष में ले जाकर पद‌भार ग्रहण करवाया और यहां पर भी पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी को मिला खिलाकर मुहँ मिठा करवाया।
 
इधर देहात भाजपा की बैठक दोपहर को एक बजे बाद शुरू हुई, इसमें भी पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भाग लिया। इस बैठक में देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान और चुनाव अधिकारी रतनलाल गाडरी ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया और देहात जिलाध्यक्ष चौहान ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया और इसके बाद भाजपा के कद्दावर नेता राठौड़ ने अपनी बात रखी और संगठन की रीति-नीति को समझाया। इसके बाद इस चुनाव अधिकारी गाडरी ने अपनी बात रखते हुए एकदम से पुष्कर तेली को देहात जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी।
यह सुनना था कि वहां पर बैठे अन्य दावेदार हैरान रह गए और उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया कि अचानक से पुष्कर तेली के नाम की घोषणा कैसे हो गई क्योंकि पुष्कर तेली की उम्र को लेकर यह माना जा रहा था कि उनकी उम्र वर्तमान में मण्डल अध्यक्ष के लिए जो तय की है उससे भी कम है और सभी यह मान रहे थे कि अन्य दावेदार जो जिलाध्यक्ष के आयु वर्ग में आ रहे है उनमें से एक को घोषणा होगी पर जैसे ही तेली के नाम की जिलाध्यक्ष के रूप में घोषणा की तो सभी के चेहरे उतर गए और जो भी दावेदार थे वे एक-एक कर नव नियुक्त देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली को माला और उपरणा पहनाकर शुभकामनाएं देतेहुए रवाना हो गए।
 
दोनों कप्तान एक ही गुट के
शहर और देहात भाजपा में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होने के बाद से ही भाजपा में चचर्चा है कि दोनों ही जिलाध्यक्ष एक गुट है और यह उम्मीद नहीं की जा रही थी कि शहर और देहात के कसान किसी एक गुट के बनाए जा सकतें है, लेकिन शहर और देहात में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि यहां से लेकर उपर तक के सभी प्रकार के सभी संबंधों को खड़‌काने के बाद एक ही गुट के दो नेताओं को शहर और देहात का कप्तान बनाया गया है।
 
चर्चा: मण्डल अध्यक्ष के आयु वर्ग के भी नहीं
देहात के नव मनोनित जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली जो वर्तमान में उप जिला प्रमुख भी है और उनकी आयु करीब 32 साल है। ऐसे में देहात के भाजपा नेताओं और दावेदारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस बार तेली वर्तमान में मण्डल अध्यक्ष को लेकर निर्धारित की गई आयु वर्ग में भी नहीं आ रहे है। इसके बाद भी उन्हें बड़ा मौका दिया गया।
 
दो बार लाभ के पद रहे और अब देहात अध्यक्ष - आसोलिया
इधर देहात से दावेदारी कर रहे नरेन्द्र सिंह आसोलिया ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने लिखा कि सभी जिसीको आए पैक ज्यादा बहाने की ताकत होना चाहिए।' इस पर जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि मन में दर्द था तो लिख दिया। उनका कहना है कि पुष्कर तेली पूर्व में प्रधान रहे है और वर्तमान में उप जिला प्रमुख है और आयु सीमा भी पूरी नहीं कर पा रहे है। ऐसे में संगठन ने जो आयु सीमा तय की थी उसी में से मौका देना चाहिए।
 
शहर के एक नेता के साथ हुआ जबरदस्त खेला
शहर जिलाध्यख की घोषणा के बाद से ही शहर भाजपा में इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है कि शहर के एक भाजपा नेता के साथ जबरदस्त खेला हो गया। महामहिम का आशीर्वाद प्राप्त इस नेता को अधिकांश शहर के भाजपा नेता आगामी कप्तान मान रहे थे पर पीछे आए दूसरे गुट ने इसे क्लीन बोल्ड कर दिया और कप्तानी इस गुट ने अपने हाथ में ले ली।
 
देहात में भी खेला, उम्मीदें टूटी
देहात में भी दावेदारों के साथ जमकर खेला हुआ है। देहात में जो दावेदार थे वे लम्बे समय से दावेदारी कर रहे थे और पुष्कर तेली ने अभी कुछ दिन पहले से ही दावेदारी शुरू की थी। ऐसे में सभी
यह मान रहे थे कि ये उम्र के हिसाब से भी कम है और अनुभव के आधार पर भी कमजोर है पर ऐसा खेला हुआ कि जिसकी सभी दावेदारों को उम्मीद तो क्या सोचा तक नहीं था।
 
सभी दावेदारों में निराशा, किसी को उम्मीद नहीं
यह शहर और देहात में जो खेला हुआ है उससे सभी दावेदारों में निराशा है और अधिकांश को इसकी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हो जाएगा। घोषणा के बाद कुछ दावेदारों ने आपस में चर्चा भी की थी, हालांकि ये दावेदार ऐसी किसी चर्चा से इंकार कर रहे है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आगामी समय में एकजुटता सामने आएगी।