मुंबई। नाकोड़ा भैरव भक्ति मंडल मुंबई मेवाड़ आग्रा रोड घाटकोपर (वेस्ट) की मीटिंग रखी गई, जिसमें छ गाउ भाव यात्रा के आयोजन पर चर्चा की गई। फागण सुद तेरस 12 मार्च को आयोजन होगा। अध्यक्ष प्रकाश कच्छारा ने स्वागत किया। कार्याध्यक्ष दिनेश पीपाडा ने प्रस्तावना रखी। कोषाध्यक्ष पारस सोनी, प्रचार मंत्री संजय गोखरू ने समितियों के गठन पर चर्चा की। हीरालाल वागरेचा, ललित वागरेचा, मोहन सेठिया, श्याम सिंघवी, मनसुख कोठारी, महेंद्र पिपाडा, विकास हिरण, राजेश छाजेड, दिनेश कोठारी, अनिल धाकड़, प्रकाश कोठारी, राजेश धाकड़ आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि शाहपुर मानस मंदिर में भाव यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा में श्रद्धालुओं को मंडल द्वारा मेवाड़ की प्रसिद्ध राब एवं खिचिया का वितरण किया जाता है।