कल्याण महोत्सव में जन सैलाब उमड़ा

Pratahkal    02-May-2024
Total Views |
Kalyan Mahotsav
 
मुंबई। सिद्धेश्वर तीर्थ, तिरूपति के ब्रह्मर्षि मुंबई केन्द्र द्वारा 28 अप्रैल को कल्याण महोत्सव का आयोजन सिद्धेश्वर गुरुदेव की निश्रा में किया गया।
 
आयोजन देवीबाई मोतीलाल हिम्मत कुमार प्रवीण कुमार अमित कुमार रोहित शुभ चपलोत परिवार का योगदान रहा। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। आयोजन में जन-सैलाब उमड़ पड़ा।
 
अपने प्रवचन में सिद्धगुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुवर ने कहा कि हर व्यक्ति की इस संसार में ज़रूरत है, जो जहां है वहाँ बेस्ट है। तुम्हें अपना बेस्ट परफ़ॉर्म करना है, उसका नाटक नहीं करना। जीवन ओरिजनल है, यूनिक है और परमात्मा का दिया हुआ वरदान है, इसे व्यर्थ मत जाने देना। जीवन में चिंता नहीं चिंतन करो।
 
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश और धर्म बहुत महान है। देश के साथ प्रेम करो और वफ़ादार बनो। हम शांति में विश्वास रखते हैं। जीवन में अशांति देने के लिए बहुत परेशानियाँ आयेंगी, इनसे मत घबराना। अपनी हिम्मत पर विश्वास रखोगे तो उन परेशानियों से भी पार पा लोगे। ये ज़िंदगी है उलझेगी नहीं तो सुलझेगी कैसे? बिखरेगी नहीं तो निखरेगी कैसे? जीवन में परेशानियाँ आएगी तो जाएगी भी। धैर्य रखोगे तो भक्ति बढ़ेगी, हिम्मत बढ़ेगी और समय भी मिलेगा। गुरुदेव ने कहा यहाँ कोई परफ़ेक्ट नहीं है। सबको सब कुछ मिल जाए यह संभव नहीं है। तुम अपनी खूबियों को ढूँढो और शक्ति के साथ आगे बढ़ों। तुम्हारा जीवन आशीर्वाद से भरा पड़ा है, तुम सब यूनिक और मास्टरपीस हो। अपने व्यवहार को सुंदर बनाकर रखना। सभी रिश्तों में बैलेंस हो। अपने आपसे प्यार करना सीखो, नफ़रत करने के लिए लोग है ना।
Kalyan Mahotsav 
इससे पूर्व श्रीनिवास श्रीमाली ने गणेश स्तुति से विधिवत शुरुआत कराई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित ने स्वागत किया। माल्यार्पण घनश्याम मोदी, के.सी. जैन, शांतिलाल कवाड, राज के पुरोहित, तरुण जैन, महेंद्र चोर्डिया, राजीव अजमेरा, शिशिर अग्रवाल, सुभाष चंद्रा, ईश्वरलाल चपलोत, डूँगरमल चपलोत, अरुणेश कांठेड, अखिलेश कांठेड ने किया। शॉल से स्वागत हिम्मत कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, राकेश तलेसरा, निर्मल सुतरिया, रोहित, शुभ चपलोत ने द्वारा किया। वंदना चपलोत ने कृतज्ञता ज्ञापित की।
 
जीतो के संस्थापक अध्यक्ष शांतिलाल कवाड़ ने विचार रखे। ग्लोबल चेयरपर्सन सरला बोथरा, राष्ट्रीय चेयरमैन घनश्याम मोदी, राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन इंदू राठौड़, नवीन गिरिया, महेंद्र दफ्तरी, प्रमोद पालीवाल, शांतिलाल मेहता, राज के पुरोहित, के सी जैन, महेंद्र चोरड़िया, शिशिर अग्रवाल, लक्ष्मण कोठरी, राजीव अजमेरा, कमल आत्रेय, पूर्व गवर्नर डी. वाई. पाटिल, आकाश राजपुरोहित, नवरत्न गन्ना, कन्हैयालाल मेहता, शांतिलाल बड़ाला, जुगराज बोहरा, उत्तम पटवारी, अनिल गुंदेचा, मनोज कोठारी, वंदना जैन, सुधा अग्रवाल, प्रेमलता सिसोदिया, मयंक कोठरी, अमित मोदी, अभिषेक कोठरी, विनीत पटवारी, मुकेश धाकड़, निखिल जालान, पवन कांकरिया, शैलेश कोठारी, प्रकाश संचेती, किशोर खंडेलवाल, निर्मल सिंघवी, अरविंद सांखला, दिलीप मेहता, अशोक भलावत, ललित दवे, मनोहर दवे, पुष्कर जानी, राजेंद्र खंडेलवाल, विपुल जानी, मयूर कोठरी, कपिल मेहता, निशांत जैन, सौरभ पामेचा, राकेश तलेसरा, निर्मल सुतरिया, राजेंद्र नौलखा, मनोज सिंघवी, मनोज ढालावत आदि उपस्थित थे।