तारक मेहता... के सोढ़ी की तलाश में जुटी पुलिस

Pratahkal    29-Apr-2024
Total Views |
Taarak Mehta Sodhi
 
मुंबई। टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर कई दिनों से लापता हैं। ऐसे में उनके परेशान पिता ने दिल्ली पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है।
 
इस फुटेज में गुरुचरण सिंह को रात के 9 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाता हुआ देखा जा सकता है। सीसीटीवी की तस्वीरों में गुरुचरण को पैदल चल रहे है। उनकी पीठ पर बैग है। पुलिस गुरुचरण सिंह की बैंक डिटेल्स खंगाले, जिससे दिल्ली पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं।
 
5 दिनों से गायब हैं गुरुचरण
एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई थी। उनके पिता हरगीत सिंह ने एक चैनल से बातचीत में इसे कन्फर्म किया था। उनका कहना था कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह लापता हैं। पुलिस में उन्होंने कम्प्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस को उन्होंने सारे डॉक्यूमेंट्स दे दिए हैं, जिससे उन्हें गुरुचरण को ढूंढने में मदद मिल सके। पुलिस ने एक्टर के परिवार को आश्वासन दिया है कि वो जल्द गुरुचरण को ढूंढ लेगी।
 
खबर आई थी कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। फिर पुलिस ने इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 365 के तहत एफआइआर भी दर्ज हुई है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा था, जिसमें किडनैपिंग का मामला सामने आया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि गुरुचरण सिंह, 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे। साढ़े 8 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई नहीं पहुंचे।
 
25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे, एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचड ऑफ बताया जा रहा है। पुलिस ने जब फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।
 
पिता ने कही ये बात
परिवार इस समय गुरुचरण को लेकर चिंता में है। लेकिन सभी लोग पॉजिटिव एटीट्यूड लेकर चल रहे हैं। सभी को कानून और भगवान में पूरा भरोसा है।
 
बता दें कि गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाया था। इसी रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। दर्शकों को उनके बोलने का तरीका और खुशमिजाज अंदाज बहुत पसंद आया था। सालों तक शो का हिस्सा बने रहने के बाद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था।