5785 करोड़ की संपत्ति

तेदेपा के चंद्रशेखर अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार

Pratahkal    24-Apr-2024
Total Views |

election 
 
नई दिल्ली (एजेंसी)। गुंटूर (Guntur) लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से तेलुगु देशम पार्टी (Telugu Desam Party) के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (Dr. Chandrashekhar Pemmasani) अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। अपने चुनावी हलफनामे में 5785 करोड़ रूपये की चल-अचल घोषित करके चंद्रशेखर सुर्खियों में आ गए हैं। डॉ. चंद्रशेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में 5785 करोड़ रूपये की चल- अचल संपत्ति घोषित की है जो संभावित रूप से उन्हें मौजूदा चुनावी दौड़ में सबसे धनी प्रत्याशियों में से एक बनाती है। उनके द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 2448.72 करोड़ रूपये जबकि उनकी पत्नी श्रीरत्ना कोनेरू के पास 2343.78 करोड़ रूपये और बच्चों के पास लगभग 1000 करोड़ रूपये की संपत्ति है।
 
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले चरण में लगभग 717 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष पर हैं। चंद्रशेखर के परिवार पर ऋण सुविधा के रूप में अमेरिका के जेपी मॉर्गन चेस बैंक की 1138 करोड़ रूपये की देनदारी है। अपनी पत्नी के साथ एक संयुक्त रूप से जमा दस्तावेज में उन्होंने अमेरिका में अमेरिकी कर चक्र वर्ष जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच 605.57 करोड़ रूपये की घोषणा की। उन्होंने अमेरिका स्थित कई कंपनियों में निवेश किया है और उनके पास इनके शेयर हैं। उनके पास अमेरिका में रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज और टेस्ला जैसी लग्जरी कारें भी हैं। चुनाव में चंद्रशेखर का मुकाबला बाईएसआर कांग्रेस पार्टी के के वेंकट रोसैया से होगा।