क्रिमिनल वाली सहूलियत भी नहीं दी जा रही, शीशे के पीछे से कराई बात

तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलने के बाद बोले भगवंत मान

Pratahkal    16-Apr-2024
Total Views |

kejriwal 
 
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोमवार को दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जेल में मुलाकात की। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) भी थे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। मुलाकात से पहले ही तिहाड़ में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर लिए थे। मुलाकात के बाद मान ने मीडिया से बोले अरविंद केजरीवाल को ऐसे ट्रीट किया जा रहा था कि मानो वे देश के बहुत बड़े आतंकवादी हों। उन्हें क्रिमिनल जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
 
मान ने मीटिंग के बाद क्या कहा
 
जब चिदंबरम (Chidambaram) तिहाड़ जेल में बंद थे, तो कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) उनसे मिलने के लिए जेल जाती थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात एक कमरे में करवाई जाती थी। जबकि आज उनकी केजरीवाल से मुलाकात कुछ अलग तरीके से हुई। कमरे में एक शीशा लगा था, शीशा इतना गंदा था कि केजरीवाल का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा था फोन पर एक दूसरे से बात हुई। आने वाले 4 जून को लोग इसका सबक सिखाएंगे।
 
केजरीवाल ने अपना हाल बताने की जगह पूछा कि पंजाब का क्या हाल है। वहां पर स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की क्या हालत है। मंडियों में किसानों का गेहूं उठाया जा रहा है या नहीं। इसे लेकर भी सवाल उन्होंने किया। मैंने उन्हें बताया कि असम में चुनाव प्रचार करके आया हूं। कल गुजरात जा रहा हूं। इसके बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा है कि जहां भी इंडिया गठबंधन वाले कहते है वहां पर आप जाएंगे।
 
पार्टी बनने के बाद पहली बार बने ऐसे हालात
 
आप 2012 अस्तित्व में आई थी। इसके बाद पार्टी अब तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। लेकिन, यह पहला मौका है जब आप संयोजक केजरीवाल जेल में हैं। इस बार आप विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (india alliance) का भी हिस्सा है। वहीं, पार्टी कुल 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
 
भले ही अन्य सीटों पर यह दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पंजाब में आप और कांग्रेस एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। ऐसे में चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जाना है, साथ ही अन्य दलों के साथ किस तरह प्रचार करना है, इन सब बातों को लेकर बात हुई, क्योंकि, इस समय भगवंत मान ही पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।