श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

Pratahkal    30-Mar-2024
Total Views |
Good Friday
 
उदयपुर (वि.)। प्रभु यीशु मसीह की क्रूस पर मृत्यु एवं समर्पित सिद्ध बलिदान का प्रतीक गुड फ्राइडे अर्थात शुभ शुक्रवार का पर्व शहर में बड़ी श्रद्धा, सादगी व समर्पण के साथ मनाया गया चेतक सर्किल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में दो आराधनायें आयोजित हुई। प्रातः 8 से 9 बजे पहली तथा दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी आराधना ने सेंकड़ों मसीही लोगों ने भाग लिया।
 
इस अवसर पर लोगों ने प्रार्थना करते हुए प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। उपस्थित जनों ने मिलकर समवेत स्वर में गीतों को गाया। इस दौरान लियोनार्ड क्रीस्चियन, शिल्पा हनिसन, सिलवीया बनर्जी, एन्जलीना हेंडरसन व निशित मैसी ने बायबल पाठ किया। लखनऊ (उ प्र. ) से आए पास्टर डी. बी. थापा ने मुख्य सन्देश में कहा कि प्रभु चाहते है कि मनुष्य अपने पापों से प्रायश्चित करें। हम अपने हृदय को पश्चातापी बनाये क्योंकि प्रभु पश्चातापी हृदय को पसंद करते हैं। इस अवसर पर रेव्ह. अविनाश मैसी व रेव्ह. ई. डी. सिंह द्वारा भी प्रवचन दिए गए।
 
शहर में स्थित आवर लेडी ऑफ़ फातिमा केथेड्रल चर्च, राजस्थान पेंटीकॉस्टल चर्च, मेथोडिस्ट चर्च, सेंट ग्रेगोरियस चर्च, अपोस्टोलिक ग्रेस चर्च कलवरी कविनेंट चर्च, सी.एफ.आई. चर्च, चर्च ऑफ गॉड, डिवाइन चर्च, मारथोमा चर्च, गुड शेपर्ड चर्च, बीलीवर्स चर्च, सेंट अल्फोनसा सायरो मालाबर चर्च, एबेनजर बिलीवर्स चर्च, बैथेल पेंटीकॉस्टल चर्च, इंडियन पेंटीकोस्टल चर्च, लॉर्ड आवर रायचेजनेस चर्च, व टी. पी. एम. चर्च में भी गुड फ्राइडे पर्व मनाया गया। शनिवार को शाम 6.30 बजे मसीही गीतों भरी शाम का आयोजन होगा। रविवार को प्रभु यीशु मसीह के पुनः जीवित होने का पर्व ईस्टर पर्व प्रातः 9 बजे मनाया जायेगा। इसी दिन सुबह 5 बजे हाथों में प्रज्वलित मोमबत्तीयों के साथ इस्टर पर्व के गीतों को गाते हुए सन राइज सर्विस (प्रभात फेरी ) का आयोजन होगा जिसका मार्ग चर्च से चेतक सर्किल, हॉस्पिटल रोड, कोर्ट चौराहे से होते हुए पुनः चर्च तक का रहेगा।