लोकगीतों की झंकार से गूंजा यशोधाम का प्रांगण

Pratahkal    28-Mar-2024
Total Views |

Pratahkal-Yashodham-Jain
 
मुंबई । राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम (Yashodham), अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई सिटी एवं झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा गोरेगांव के यशोधाम विद्यालय में होली पर "रंग रंगीलो राजस्थान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ राजस्थानी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और डफ धमाल एवं होली के लोक गीतों का आनंद लिया। राजस्थानी लोक गायक प्रेम बिन्याला ने प्रतीक पारीक, उमाशंकर सेठी एवं अन्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। मंडल संस्थापक राजेंद्र तुलस्यान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता सूरज थापर और विधायक सुनील प्रभु एवं विनोद शेलार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राजेश्वरी मोदी, उमेश मोदी, राम जाजोदिया, मधुसूदन महेश्वरी, कैलाश केजरीवाल, श्यामसुंदर पंसारी, सुरेन्द्र गाडिया, अनिल कैंया, रमेश मोदी, अनिल जसरापुरिया, अशोक जालान, डाॅ. ओमप्रकाश जगनानी, श्रीराम शर्मा, अरुण सांगानेरिया, विष्णु मुरारका, दीनबंधु जालान, प्रदीप गोयल, डाॅ. रोहित मोदी, डाॅ.प्रमेन्द्र गोयल, श्रीकांत अग्रवाल, अनिल ढेढिया, के.एम.तुलस्यान, पवन शर्मा, सुशील पोद्दार, रवि खेतान, पवन चौधरी, पवन केडिया आदि उपस्थित रहे। त्रिलोक सिरसेवाला ने संचालन किया। कार्यक्रम का समापन होलिका दहन एवं प्रीतिभोज के साथ किया गया।