नवी मुंबई से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

Pratahkal    12-Feb-2024
Total Views |

 Bangladeshis 
 
मुंबई। नवी मुंबई टाउनशिप में दो बांग्लादेशी (Bangladeshis) नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इन लोगों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियो को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं
 
समाचार एजेंसी के मुताबिक, एटीएस की एक टीम ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को एक चॉल में रहते हुए पाया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों के पास से देश या प्रदेश का कोई भी वैध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी
 
हालांकि, दोनों व्यक्तियों के पास उनके नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस थे। उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उनकी गतिविधियों और अवैध आव्रजन नेटवर्क से किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।