गातोड़जी बावजी का जन्मोत्सव मनाया

Pratahkal    09-Sep-2023
Total Views |

Pratahkal-Gatodji Bavji Birth Anniversary celebrated
 
 
मुंबई । श्रीगातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई (Mumbai) ने गातोड़जी बावजी का जन्मोत्सव (Gatodji Bavji Birth Anniversary) हनुमान टेकडी मंदिर कोलीवाड़ा में आयोजित किया। प्रातः में गातोडजी बावजी की छवि को श्रृंगारित कर आरती की गई।

Pratahkal-Gatodji Bavji Birth Anniversary celebrated 
 
विश्व शांति महायज्ञ हुआ। रात्रि में नारायण महाराज एवं भरत सिसोदिया ने सरस्वती एवं गणपति वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजनों पर भक्तजनों ने नृत्य किया। समापन के बाद बावजी की महाआरती की गई। ट्रस्ट द्वारा कैंसर पीड़ित मरीजों एवं भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।।कार्यक्रम में शिव शक्ति मित्र मंडल प्रमुख दुर्गेश उपाध्याय, कमलेश जोशी, विजय शाह, कल्लाजी विकास संस्थान उप शाखा मुंबई युवा अध्यक्ष सोहन सिंह सराड़ी, करवांदिया भेरुजी मित्र मंडल के जीतमल नानजीयोत, जितू सिंघवी, कल्याण मित्र मंडल, महादेव मित्र मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Pratahkal-Gatodji Bavji Birth Anniversary celebrated 
 
आयोजन सफल बनाने ट्रस्ट सह चेयरमैन दिनेश लोहार, अध्यक्ष मगनलाल मनजियोत, कार्याध्यक्ष देवीलाल पटेल, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र हपावत, महामंत्री शंकरलाल अमरावत, सह कोषाध्यक्ष देवीलाल भीमावत, सांस्कृतिक मंत्री नाथूलाल भरोड़, सचिव महावीर देवड़ा, हंसमुख मनजियोत, देवीलाल पटेल, देलीचंद सोमाखेड़ा, उदयलाल डंगीरा, भंवरलाल औदीच्य, प्रकाश चिबोडिया के साथ ट्रस्ट के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।