ईडी का ध्यान संजीवनी घोटाले में क्यों नहीं जा रहा है ?

अशोक गहलोत ने बताई ये वजह

Pratahkal    07-Jun-2023
Total Views |


Pratahkal - Jaipur News Update - Why is the ED's attention not going to the Sanjeevani scam?
 
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि पेपर लीक में जांच करने वाली ईडी (ED) का ध्यान संजीवनी घोटाले (Sanjeevani Scam) में क्यों नहीं जा रहा है। संजीवनी घोटाले में गरीबों के पैसे भी विदेश में लगे हुए हुए है। उनकी जांच भी ईडी को करनी चाहिए। भगवान सिंह रोलसाहबसर मामले में पत्र पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं रोलसाहबसर का सम्मान करता हूं और उसी के नाते उनका नाम लिया था। रोलसाहबसर गरीबों के लिए काम करते हैं। इसलिए मैंने सोचा था कि उनके कहने से संजीवनी में फंसे गरीबों का भी हित हो जाएगा। गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) द्वारा किए गए मानहानि के मामले पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैं अभी भी अपने बयान पर अडिग हूं। मैंने गरीबों का हक दिलाने के लिए बयान दिया था।
 
मोदी सरकार पर साधा निशाना
 
सीएम गहलोत ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और उसके नेताओं पर निशाना साधता। सीएम ने कहा कि आज दिल्ली में सत्ता में बैठे हुए लोगों को आलोचना सुनना पसंद नहीं है जबकि आलोचना तो लोकतंत्र का गहना है। गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस वालों को इस तरह से बदनाम किया जा रहा है जैसे वे तो हिंदू ही नहीं हैं। सीएम गहलोत ने राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, जयपुर के कृषि उत्पाद व्यापार भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
आलोचना लोकतंत्र का गहना
 
सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा गायों तथा गौशालाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं अनुदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोविंददेवजी मंदिर में 100 करोड़ रूपए की लागत से शानदार कॉरिडोर बनेगा। कोई कमी नहीं है, पर हमें कांग्रेस वालों को इस प्रकार बदनाम किया जा रहा है जैसे कांग्रेस वाले तो हिंदू हैं ही नहीं। यह गलत है। गहलोत ने कहा कि हमारी कोई दुश्मनी नहीं है भाजपा व आरएसएस से । लोकतंत्र में लड़ाई विचारधारा की होती है। सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। सबकी बात सुननी पड़ती है, आलोचना बर्दाश्त करना पड़ता है। दुर्भाग्य से आज जो दिल्ली में सत्ता में बैठे हुए लोग हैं। उनको आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है जबकि आलोचना लोकतंत्र का गहना है।