श्रीनाथजी का स्नानयात्रा मनोरथ

Pratahkal    06-Jun-2023
Total Views |
 
Pratahkal - News Update - Shrinathji Temple
 
उदयपुर : श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) में उष्णकाल का भव्य स्नानयात्रा मनोरथ हुआ। मंगला दर्शन में ठाकुरजी को ज्येष्ठाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतल जल से केसर स्नान कराया गया।
 
ग्वाल में 11 हजार आम लगभग 20 क्विंटल आम का भोग धराया गया। राजभोग के दर्शन में सभी श्रद्धालु दर्शनार्थियों को आम का प्रसाद व पवित्र स्नान का प्रसादी जल वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु में दर्शन लाभ लिया। सेवादारों और मनोरथी वैष्णव में प्रसाद का वितरण किया गया।