एक शाम अणुव्रत के नाम भजन संध्या सम्पन्न

Pratahkal    06-Jun-2023
Total Views |

Pratahkal-MumbaiMeRajasthan-One evening bhajan evening in the name of Anuvrat
 
मुम्बई । अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आचार्य तुलसी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक शाम अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के नाम भक्ति संध्या का आयोजन ठाणे तेरापंथ भवन में किया गया। गायक नीलेश बाफना ने भावपूर्ण प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध कर दिया। पूरा वातावरण अणुव्रत मय, तुलसीमय बन गया। नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की गईं। अणुव्रत गीत का संगान ठाणे सभा टीम ने किया। आचार सहिता का वाचन महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका नें करवाया। स्वागत अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी एवं ठाणे सभाध्यक्ष रमेश सोनी नें किया।
 
साध्वी राकेश कुमारी, मधु स्मिता ने कहा कि आचार्य महाश्रमण के मुंबई चातुर्मास का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की कोशिश करें। साध्वी वर्धमानश्री ने गीत का संगान किया। मुंबई चातुर्मास के अवसर पर अणुव्रत समिति ने स्वागत गीत लॉन्च किया।

Pratahkal-Mumbai-One evening bhajan evening in the name of Anuvrat 
 
कार्यक्रम संयोजक मनोहर कच्छारा परिवार का सम्मान किया गया। कन्या मंडल ठाणे ने तुलसी कहाँ है तू की प्रस्तुति दी। संचालन अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री वनीता बाफना ने किया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, सहमंत्री मनोज सिंघवी, मुंबई उपाध्यक्ष विजय संचेती, रोशन मेहता, मुंबई सभा पूर्वाध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, अणुव्रत समिति मुंबई पूर्वाध्यक्ष गणपत डागलिया, रमेश चोधरी, महाप्रज्ञ ट्रस्ट ठाणे अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, मंत्री देवीलाल श्रीश्रीमाल, सभा मंत्री नरेश बापना, चेतन कोठारी, निर्मला चंड़ालिया की उपस्थिति रही।
 
स्वागताध्यक्ष केसर देवी रोशनलाल डांगी परिवार, विशेष सहयोगी भेरूलाल, महेंद्र कुमार पगारिया परिवार, नवरतन चंदन मल गोखरू परिवार, निलेश शांति लाल चंड़ालिया परिवार, विज्ञापन प्रायोजक रोशनलाल सुशीला,जैनिश मेहता परिवार, सहयोगी प्रायोजक अशोक विशाल कुमार छाजेड, पवन परमार एवं लक्की ड्रॉ प्रायोजक सुरेश बापना और सुरेश मेहता थे। आयोजन सफल बनाने में राजू बापना, सुभाष हिंगड़, अविनाश गोगड़, कमलेश नोलखा, सुनिल गोखरू, रतन कच्छारा, सुरेश चंडालिया, महावीर सोनी, भंवरदास वैष्णव, महावीर सोनी, ललित लोढ़ा, अणुव्रत समिति कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया,अंजु कोठारी, प्रियंका सिंघवी, दीपमाला दुग्गड,रेखा बापना, कल्पना जैन, अनिता धारीवाल, क्षेत्रीय संयोजकों सहित अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक ठाणे की सहभागिता रही।