भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ देहात के 17 मंडल संयोजक नियुक्त

Pratahkal    05-Jun-2023
Total Views |

Pratahkal-Rajasthan-17 divisional convenors of BJP business cell rural appointed
 
खेरवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि नय्यर व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ के देहात जिला संयोजक पारस जैन ने देहात जिले के 17 मंडलों में मंडल संयोजक नियुक्त किए। जैन ने बताया कि प्रकाश जैन को सलूंबर छप्पन मंडल, कमलेश पंचाल को कनबयी, मांगीलाल मेनारिया को केरेसवर, प्रकाश राका को वल्लभनगर, नाथूलाल कोलावत को मेवल सलूंबर, प्रकाश जारोली को कुराबड़ , राजेंद्र गंगावत को ओगणा, आशीष मोदी को देवला, मांगीलाल जैन को जयसमंद, सुरेश कुदाल को कानोड़, पूर्णा शंकर जोशी को मेनार, जितेंद्र रूपावत को सलूंबर नगर, लोकेश पाटीदार को डबोक, पवन सोनी को गोगुंदा, घनश्याम अग्रवाल को फतहनगर, शुभम छाजेड़ को मावली व सतीश शाह को खेरवाड़ा मंडल संयोजक नियुक्त किया है। सभी मंडल संयोजकों को 7 दिन में मंडल कार्यकारिणी के गठन का निर्देश भी प्रदान किया गया है।