✕
अर्थ ग्रुप के डा अरविन्दर सिंह को फादर ऑफ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी का खिताब
By EditorialPublished on
अर्थ ग्रुप के सीईओ तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविन्दर सिंह (Dr. Arvinder Singh) को दिल्ली में आयोजित समारोह में फादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी (Father of cosmetic dermatology) का इंटरनेशनल फेम अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा दिया गया। डा सिंह को यह अवार्ड अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, क्वालिटी मानकों, उत्कृष्ट पेशेंट सर्विसेज जैसे मापदंडों के आधार पर प्रदान किया गया।
_202303271538243181.jpg)
x
_202303271538243181.jpg)
उदयपुर : अर्थ ग्रुप के सीईओ तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविन्दर सिंह (Dr. Arvinder Singh) को दिल्ली में आयोजित समारोह में फादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी (Father of cosmetic dermatology) का इंटरनेशनल फेम अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा दिया गया। डा सिंह को यह अवार्ड अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, क्वालिटी मानकों, उत्कृष्ट पेशेंट सर्विसेज जैसे मापदंडों के आधार पर प्रदान किया गया। अवार्ड का एक और महत्वपूर्ण आधार डा सिंह द्वारा इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी लंदन (International Board of Cosmetic Dermatology London) की स्थापना रहा। इसके अंतर्गत कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के डिप्लोमा, सर्टिफकेट्स इत्यादि अंतराष्ट्रीय मानकों के आधार पर मेडिकल छात्रों को ट्रेनिंग के बाद प्रदान किये जायेंगे। डा सिंह जल्द ही पेरा मेडिकल तथा नॉन मेडिकल छात्रों के लिए भी सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा भी उपलब्ध कराएंगे और हिंदी में भी कॉस्मेटोलॉजी (Cosmetology) के कोर्सेज कराये जायँगे । डा सिंह ने बताया कि कोस्मेटोलॉजी व एस्थेटिक्स के कोर्सेज में अपार सम्भावनाये हैं और उनके इंस्टिटूशन में इस प्रकार के रोज़गारपरक कोर्सेज बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि डा सिंह को पहले भी मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में विभिन्न पुरस्कार मिल चुके है।

Editorial
Next Story
Related News
X
