शुभमन गिल ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड

Pratahkal    03-Feb-2023
Total Views |

Shubman Gill-Suresh Raina 

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शानदार शतक लगाया और तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (new zealand) को डिसाइडर मैच में 168 रन से हरा दिया और अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शुभमन गिल का ही रहा। शुभमन गिल ने इस बीच मैच में सुरेश रैना (Suresh Raina) का कीर्तिमान तोड़ दिया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। अब वे भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल की उम्र एक फरवरी 2023 को 23 साल और 146 दिन थी। इससे पहले ये कीर्तिमान सुरेश रैना के नाम पर था, जिन्होंने 23 साल और 156 दिन की उम्र में पहला टी20 इंटरनेशन शतक लगाया था। वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट (test cricket) की बात करें तो भारत की ओर से सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने शतक (century) लगाया था। जब उनका पहला शतक आया तब उनकी उम्र 17 साल 107 दिन की थी। वहीं वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कीर्तिमान बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे विनोद कांबली के नाम है।