सांचौर। सांचौर के ग्रामीण अंचल सहित शहर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरूवार व शुक्रवार को लगातार हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में खरीफ की फसलों में नुकसान की आंशका के चलते किसान चिंतित नजर आ रहे है। इधर शहर में भी लगातार हो रही बारिश से सड़को पर फैले किचड़ से आम जन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के लिहाज से अमुमन सामान्य बारिश वाले सांचौर क्षेत्र में इस बार काफी अच्छी बारिश हुई थी जिस कारण पूरे क्षेत्र में इस बार खरीफ की जोरदार फसलें है। हालांकि अ'छी बारिश के चलते खेतोंं में बाजरे की फसल पकने की ओर है।
Inline article positioning by Inline Module.


