PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back उदयपुर सांचौर बिजली से आठ बछड़ों की मौत

बिजली से आठ बछड़ों की मौत

  • PDF

प्रात:काल संवाददाता सांचौर। बड़ी विरोल स्थित गोधाम पथमेड़ा की शाखा राजऋषि दिलीप गोशाला में सोमवार रात्रि बिजली गिरने से बाड़े में खड़े आठ बछड़ों की मौत हो गई। गोशाला अध्यक्ष चन्दनसिंह विरोल ने बताया कि रात्रि में अचानक तेज गर्जन के साथ गोशाला में स्थित बछड़ों के बाड़े मे बिजली गिरी, जिससे वहां पर खड़े बछड़ों मे से आठ बछड़ों की मौत हो गई। बछड़ों की मौत होने की सूचना गोशाला प्रशासन ने सुबह पुलिस को दी। पुलिस उप निरीक्षक पदमाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना का मौका मुआवना किया। गोभक्तों ने धार्मिक परम्परा अनुसार बछड़ों को गोशाला परिसर में समाघि दी। बछड़ों के मरने की खबर मिलने पर गोशाला में गोभक्त की भीड़ लग गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विरोल ने प्रशासन से क्षेत्र की गोशालाओं में बिजली रोधक यंत्र लगाने की मांग की। इस अवसर पर गोशाला के संरक्षक मनसुख महाराज भी उपस्थित थे।

Inline article positioning by Inline Module.