PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back उदयपुर सीमलवाडा प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

  • PDF

सीमलवाड़ा / धम्बोला। पीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में सोमवार रात्रि को एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। परिजन डॉ. ब्रजमोहन खांडा पर दोषारोपण कर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को जिला कलक्टर पूनम के राजकीय दौरे पर पंचायत समिति सीमलवाड़ा में आने व सभी ब्लॉक अधिकारियों की बैठक के समय मृतक प्रसूता महिला के परिजनों ने रिपोर्ट देकर डॉ. खांडा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने बताया कि चिकित्सक आए दिन शराब के नशे में धुत पड़ा रहता है।

प्रसूता महिला को अस्पताल में काफी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन चिकित्सक काफी देर से आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता पत्नि जसवन्त खराड़ी उम्र २२ वर्ष निवासी रास्तापाल जो गर्भवती होने पर अपने पीहर ग्राम पंचायत झलाप के देहगांव में आई हुई थी। सोमवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर पीठ सरकारी पीएचसी में लाया गया जहां पर डॉ. खांडा काफी देर से पहुंचे। अस्पताल में भर्ती करने के बाद रात्रि को प्रसूती महिला ने बच्चे को जन्म दिया जहां कुछ देर बाद प्रसूता महिला को रक्तस्राव होने लगा। चिकित्सक बुलाने पर देर से आया।

महिला की हालत खराब होने पर एम्बुलेंस १०८ के जरिये महिला को सीमलवाड़ा या डूंगरपुर अस्पताल नहीं ले जाकर उसे गुजरात के मेघरज में ले जाने निकले जहां पर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉ. खाण्डा ही १०८ के जरिये मेघरज ले जाने निकला क्योंकि उसकी लापरवाही से प्रसूता की हालत गंभीर बन गई थी। उसकी कमजोरी छुपाने के लिए उसे सरकारी अस्पताल नहीं ले जाकर स्वयं डॉक्टर मेघरज ले जाने निकला। रास्ते में महिला की मौत होने पर डॉ. ने महिला के पीहर आकर महिला का शव उतार दिया और रवाना हो गया। इधर झलाप पूर्व सरपंच नानालाल रोत, उप सरपंच प्रकाश पाटीदार सहित परिजनों ने जिला कलक्टर से चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही कर जांच करने की मांग की है। कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी बलदेव प्रसाद शर्मा को मौके पर पहुंच जांच करने के निर्देश दिए। धम्बोला थानाधिकारी रामलाल परमार मौके पर पहुंच डॉ. ब्रजमोहन खांडा का मेडिकल कराने के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सक का मेडिकल सामान्य आने की सूचना मिली है।सुमन पी. सरदार ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे सीमलवाड़ा नहीं लाकर मेघरज ले जाया गया।

समय रहते यहां पर लाते तो महिला बच सकती थी। वाहन चुराने के प्रयास में गिरफ्तारभीलवाड़ा। जोधपुर जेल में बन्द राजू विश्नोई के निर्देश पर गुजरात व राजस्थान से वाहन चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों सांचोर के रहने वाले शैतानसिंह व सोहनलाल विश्नोई को प्रताप नगर थाना पुलिस ने गोस्वामी सर्कल से वाहन चुराने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोमाराम ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश हैं। उनकी अहमदाबाद व नोसारी पुलिस को पिछले कई महीनों से तलाश थी। दोनों स्थानों से पुलिस टीमें भीलवाड़ा पहुंच गई हैं। पिछले सप्ताह गुजरात से चुराई एक कार भी दोनों चोर नाकेबन्दी के चलते जालोर जिले में छोड़ भीलवाड़ा भागे आए। यहां दो कार चुरा कर बाड़मेर ले जाने की फिराक में थे। दोनों से मास्टर की व एक मोटर साईकिल बरामद की। गोमाराम ने बताया कि गुजरात व प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चुराई दर्जन भर गाडिय़ां बाड़मेर में ३० से ६० हजार रूपये में बेचने की बात सामने आई है।

Inline article positioning by Inline Module.