प्रात:काल संवाददाता- छोटीसादड़ी। क्षेत्र के धोलापानी पंचायत के नावनखेड़ी में तीसरी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जिला प्रमुख बद्री लाल पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पाटीदार ने इस दौरान विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पराजित खिलाड़ी निराश नहीं होकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करें। उन्होंने जीवन में खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खेल के बिना जीवन अधूरा है। समारोह के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल थे। प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम मानपुरा खालसा छोटीसादड़ी, द्वितीय बड़वास कला अरनोद, खो-खो में प्रथम गोराना प्रतापगढ़, द्वितीय जलोदा जागीर छोटीसादड़ी, हैंड बॉल में प्रथम देवगढ़ प्रतापगढ़, द्वितीय जमलावदा छोटीसादड़ी टीम रही। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान गोकल मीणा, शिक्षक भोपराज टांक सहित शिक्षक व ग्रामवासियों ने किया।
नावनखेड़ी में जिला खेलकूद का समापन
Inline article positioning by Inline Module.


