छोटीसादड़ी। शनिवार को धोलापानी क्षेत्र में दो बाइक आपस में भीड़ जाने से घायल हुए पांच जनों में से एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह उदयपुर में उपचार के दौरान दम तौड़ दिया। धोलापानी के गेहरी लाल गुर्जर ने बताया कि धोलापानी से कालाकोट मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में कालाकोट निवासी ऊंकार लाल पुत्र दामा मीणा, उसकी पत्नि भैरकी, बोरखेड़ी भाटखेड़ी निवासी बापू लाल पुत्र हरजी मीणा, सागर पुत्री केवजी मीणा व मधुरा तालाब निवासी खेमराज पुत्र कचरू मीणा जख्मी हो गए। हादसे में गंभीर घायल ऊंकार लाल मीणा व उसकी पत्नि भैरकी को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया। मंगलवार सुबह ऊंकारलाल की मौत हो गई। '


