PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back उदयपुर सागवाडा़ वृद्ध दम्पत्ति की दिन दहाडे हत्या

वृद्ध दम्पत्ति की दिन दहाडे हत्या

  • PDF

सागवाड़ा। नगर के पुर्नवास कॉलोनी के ए ब्लॉक में दिन दहाडे वृद्व दम्पती की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गई। पुर्नवास कॉलोनी के ए ब्लॉक में भवन संख्या 386 निवासी उत्सवलाल पुत्र मणीलाल जैन 68 वर्ष व उसकी पत्नी कंचन देवी 62 वर्ष की अज्ञात लोगों ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब प्राप्त हुई जब उसका पुत्र शैलेन्द्र विद्यालय से घर पहुंचा तो घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। आवाज लगाने पर अन्दर से आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से रसोई में झांका तो उसके पिता रसोई घर में रखे फ्रिज के पास में उल्टे मुॅह पडे हुए हुए नजर आये तो अन्दाज लगाया कि करंट लगा होगा। उसने अपने पडौसी राजेश जैन, राजेश सुथार व भुपेश सुथार को बुलाया। जिस पर ताला तोडा अन्दर जाकर जो दृश्य देखा तो दंग रह गये। उसकी मॉ कंचन देवी रसोई के पास वाले कमरे में औंधे मुंह मृत पडी हुई थी जिसके सिर से खून निकला हुआ था। पुलिस उपअधीक्षक नन्दकिशोर वर्मा, थाना प्रभारी मनोज सामरिया घटना स्थल पहुंचे। जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मृतक के निवास के सामने एकत्रित हो गए व सागवाड़ा गलियाकोट चौराहे पर टायर जला कर जाम लगाया। घटना स्थल पर पुलिस अधिक्षक डान के जोस, अतिरिक्त कलेक्टर नरेन्द्र कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जगराम मीणा, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, पूर्व काबिना मंत्री कनकमल कटारा, पूर्व प्रधान नरेन्द्र पण्ड्या, पूर्व तहसीलदार रामकिशन मीणा, पालिका अध्यक्ष पवन गोवाडिय़ा, पार्षद रविन्द्र जैन, ध्यानीलाल कंसारा, आकाश जैन, पुनर्वास कॉलोनी जैन समाज अध्यक्ष रमेश भगत सहित समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि पहुंचे व हत्यारों को शीघ्र पकडऩे की मांग की गई। पुत्र ने बताया कि उसकी मॉ के गले में पहनी हुई सोने की दो चेन नहीं गायब थी जबकि मृत उत्सवलाल के पहने सोने की अंगूठी अन्य घर का सामान सही था। हत्यारो द्वारा घर के किसी सामान को हाथ नही लगाया गया था। घटना के समय मृतक दम्पती अकेले घर पर थे। बहू भीलूडा में अध्यापिका के पद व पुत्र शैलेन्द्र सीनियर स्कूल पुर्नवास कॉलोनी में रसायन विज्ञान के वरिष्ट अध्यापक है। दोनो विद्यालयो में गये हुए थे। नगर के पुनर्वास कॉलोनी में अधिकतर व्यापारी व नौकरीपेशा के लोग निवासरत है जो दिन में अपने अपने नौकरी व व्यवसाय में जाते है व घर में अधिकतर महिलाएं ही रहती है। घटना से कॉलोनी के लेागों में दहशत फैल गई वहीं लोगों का कहना है कि नगर का सबसे बड़ा क्षेत्र पुनर्वास कॉलोनी है जहां पुलिस चौकी होने के बावजूद भी जाब्ता पूरा नहीं होने से कानून व्यवस्था सही नहीं रहती है। आए दिन शराबी व बदमाश लोगों का बोलबाला रहता है। हुमड़ समाज के अध्यक्ष मोहनलाल पिंदारमिया, युवा फेडरेशन अध्यक्ष निकेश मेहता, जैन समाज अध्यक्ष दिलीप नोगामिया ने थाने के बाहर उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया व सागवाड़ा बंद का आह्वान किया।

Inline article positioning by Inline Module.