PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back उदयपुर सलूंबर तलवार से हमला कर परिवार को किया घायल

तलवार से हमला कर परिवार को किया घायल

  • PDF

उदयपुर/सलूम्बर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक एएनएम, उसके पति, पुत्र पर उसके घर में ही रखी तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि आरोपी द्वारा तलवार मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने तीनों घायलों को उदयपुर रैफर किया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर पुत्र गौतम पटेल निवासी सरेड़ी बनोड़ा सोमवार शाम को थाना क्षेत्र के ईसरवास गांव स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम के रूप में तैनात फूलवंती पटेल (३५) के घर पर गया था। जहां पर वह एएनएम के पति चंदू पटेल (३८) से बात कर रहा था।
बातों-बातों में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी शंकर ने आवेश में आकर एएनएम के घर में ही लटक रही तलवार को म्यान से निकाल पहले तो चंदू के उपर हमला कर दिया। तलवार चंदू के सिर में लगी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। चंदू के चिल्लाने पर फूलवंती आई तो आरोपी ने फूलवंती पर भी हमला कर दिया। तलवार फूलवंती के गर्दन पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान वहीं पर मौजूद फलवंती का पुत्र विशाल पटेल (१२) पर भी तलवार से हमला कर दिया। तलवार विशाल के कमर में लगी। जिससे वह भी घायल हो गया।
अभी आरोपी जाने ही वाला था कि चंदू की भांजी मनीषा घर में आ गई। आरोपी तलवार लेकर मनीषा के पीछे भी दौड़ा परन्तु मनीषा तेजी से बाहर निकल गई तथा शोर मचा दिया। युवती के जोर-जोर से चिल्लाने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर सलूम्बर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह राव भी मय जाब्ते के पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीनों घायलों को सलूम्बर चिकित्सालय में भेजा गया। जहां से तीनों को उदयपुर रैफर कर दिया है। पुलिस ने इस आरोपी से तलवार जब्त कर ली है तथा पूछताछ तेज कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Inline article positioning by Inline Module.