PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back उदयपुर

उदयपुर

तलवार से हमला कर परिवार को किया घायल

  • PDF

उदयपुर/सलूम्बर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक एएनएम, उसके पति, पुत्र पर उसके घर में ही रखी तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि आरोपी द्वारा तलवार मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने तीनों घायलों को उदयपुर रैफर किया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर पुत्र गौतम पटेल निवासी सरेड़ी बनोड़ा सोमवार शाम को थाना क्षेत्र के ईसरवास गांव स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम के रूप में तैनात फूलवंती पटेल (३५) के घर पर गया था। जहां पर वह एएनएम के पति चंदू पटेल (३८) से बात कर रहा था।
बातों-बातों में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी शंकर ने आवेश में आकर एएनएम के घर में ही लटक रही तलवार को म्यान से निकाल पहले तो चंदू के उपर हमला कर दिया। तलवार चंदू के सिर में लगी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। चंदू के चिल्लाने पर फूलवंती आई तो आरोपी ने फूलवंती पर भी हमला कर दिया। तलवार फूलवंती के गर्दन पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विवाहिता का अपहरण

  • PDF


दो दिन पूर्व ही हुई थी शादी
सागवाड़ा। दो दिन पूर्व ही हुई शादी के विवाहिता को अगवा कर भगा लेजाने का करीब सात जनो के विरूद्व प्रकरण दर्ज।
ओबरी निवासी बलवन्तसिंह पुत्र गटुसिंह राजपूत ने अपनी विवाहिता बहन रीना को अगवा कर भगा ले जाने का गांव के प्रमोद पुत्र प्रहलाद पर्वत गोस्वामी,भूपेश पुत्र प्रहलाद,उषा,वर्षा व उनके  पति तथा प्रमोदसिंह के माता पिता के विरूद्व प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया की उसकी बहन रीना की 15 फरवरी 012 को शादी हुई थी जहा ससुराल से 18 फरवरी को वापस घर आयी व 19 फरवरी को घर से गांव में जाने की बात कर निकली जो देर तक घर नही पहुंची तो उसकी तलाश की गई पता चला कि रीना को प्रमोद अन्य लोगो द्वारा ले जाते हुए देखा गया है जिसे कही गुप्त स्थापन पर बन्दी बनाकर रखा गया है जिसके पास शादी के करीब 1लॉख 80 हजार के जेवरात व करीब 40 हजार रूपये नगद थे।

चोरी के मामले में दो गिरफतार

  • PDF


फतहनगर। गत १८ फरवरी को सनवाड़ में गैस की टंकियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफतार किया। मामला बस्सी मोहल्ला निवासी हेमेन्द्रसिंह पुत्र शंकरसिंह राजपूत ने दर्ज करवाया था। इस मामले की जॉंच ए.एस.आई. कुन्दनसिंह को सौंपी गई थी। पुलिस ने जॉंच के बाद पाया कि टंकियॉं बस्सी मोहल्ला निवासी राधेश्याम उर्फ नानुदास पुत्र गोविन्ददास वैष्णव एवं रमेशचन्द्र पुत्र नाथूलाल प्रजापत ने चुराई। दोनों टंकियों को बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों से और भी मामले खुलने की संभावना है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ष्


पेंशनरों की बैठक सम्पन्न

  • PDF


सीमलवाड़ा। रविवार को तहसील, हनुमान मंदिर में पेशंनर समाज की  बैठक बलवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता मेंं  हुई । जिसमें आगामी 26 फ रवरी को कनबा में जिला अधिवेशन को सफ ल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में रणछोडलाल, कुबेरलाल पाटीदार, किशोर सिंह झाला, जयन्तिलाल भोई सहित कई पेंशनर उपस्थित थे ।

३५ लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • PDF

कपासन। टर्बो ट्रक में बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब एवं बीयर की तस्करी कर गुजरात ले जाने के आरोप में कपासन थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान चालक सहित दो व्यक्तियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ट्रक से ८७० कार्टून अंग्रेजी शराब एवं बीयर के जप्त किये हैं। जप्त शराब एवं बीयर का बाजार मूल्य ३५ लाख रूपया बताया जा रहा है।
पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह लोधा के अनुसार पुलिस निरीक्षक लाभूराम चौधरी को रविवार तड़के मुखबीर से सूचना मिली कि एक टर्बो ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी हुई है जो हरियाणा की तरफ से आ रही है तथा गुजरात की तरफ कपासन मार्ग की तरफ से जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक चौधरी, मुख्य आरक्षी (अपराध) लक्ष्मणसिंह, आरक्षी संजयकुमार, सुभाषचन्द्र, सुन्दरपाल तथा वाहनचालक युवराज सिंह ने मय जाप्ता उदयपुर-चित्तौडग़ढ़$ राज्य मार्ग संख्या ९ पर सिंहपुर-कांकरिया मार्ग स्थित टोल नाका के पास नाकाबन्दी की। इस बीच रविवार प्रात: सात बजे चित्तौडग़ढ़ मार्ग की तरफ से एक टर्बो ट्रक आया। उसके चालक ने ट्रक को कुछ दूरी पर रोक लिया तथा ट्रक चालक तथा एक अन्य व्यक्ति भागने लगे, जिसको पुलिस जाप्ता ने घेरा डाल पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की तो ट्रक में प्लास्टिक के सीमेन्ट के खाली बारदान होना बताया तथा अर्जुन धर्मकांटा के पास अहमदाबाद (गुजरात) के शीतल इन्टरप्राइजेज के नाम से बीजक होना बताया।