भारत की महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए पट्टाया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई हैं.
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में सानिया ने जापान की अयूमी मोरिता को 3-6, 6-1, 6-2 से पराजित किया.
कुल 2,20,000 डॉलर ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में सानिया ने पहला सेट 3-6 से हारने के बाद अगले सेट में जबर्दस्त वापसी करते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए.
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भारत को फेड कप चैम्पियनशिप के ग्रुप-एक में पहुंचाने में सानिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.



मेलबर्न। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पिछले साल के अपने अविस्मरणीय प्रदर्शन को जारी रखते हुए सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया ओपन का एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने दूसरे नंबर के राफेल नडाल को लगभग छह घंटे तक चले मैराथन मुकाबले हराकर लगातार दूसरी व कुल तीसरी खिताब पर कब्जा जमाया।
मेलबर्न। एक तरफ जहां टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया में भारत की नाक कटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं उसी देश में भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन का युगल खिताब जीतते हुए भारतीय खेल प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। युगल स्पर्धा के फाइनल में पेस और स्टेपानेक की जोड़ी ने ब्रायन बंधुओं को 7-6, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में पेस और स्टेपानेक की जोड़ी ने बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ब्रायन बंधुओं के खिलाफ पहले सेट में मुकाबला दोनों जोडिय़ों के बीच काफी टक्कर का रहा और टाइब्रेकर के जरिए फैसला किया गया लेकिन दूसरे सेट में पेस और उनके नए जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक ने कुछ आकर्षक शाट्स खेले जिसका जवाब अमरीका के ब्रायन बंधुओं के पास नहीं था।
रूस की मारिया शारापोवा, बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के फाइनल में पहुंच गई हैं.