PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back खेल-जगत क्रिकेट

क्रिकेट

'अब तो संन्यास ले लो सचिन'

  • PDF

नई दिल्ली।। ट्राइएंगुलर सीरीज में अब तक बुरी तरह से फ्लॉप रहे सचिन तेंडुलकर से सन्यांस लेने की अपील करने वाले दिग्गज क्रिकेटरों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। कपिल देव के बाद अब देश के सफलतम कप्तान सौरभ गांगुली और सुनील गावसकर ने भी उन्हें परोक्ष रूप से वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दे दी। वहीं, क्रिकेटर और राजनेता कीर्ति आजाद ने तो खुलेआम कह दिया कि पूरा देश सचिन को महाशतक लगाते देखना चाहता है लेकिन टीम की कीमत पर इसका और इंतजार नहीं किया जा सकता।

गांगुली ने कहा कि सचिन अभी 39 साल के हैं और 2015 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में उन्हें टेस्ट करियर लंबा खींचने के लिए वनडे फ़ॉर्मैट को अलविदा कह देना चाहिए। सचिन के संन्यास के सवाल पर गांगुली ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ' सचिन को खुद से पूछना चाहिए कि क्या वह खुद को वनडे फ़ॉर्मैट में खेलने के लिए फिट पाते हैं। क्या उन्हें कुछ टूर्नामेंट छोड़ने से आठ-नौ महीने बाद वनडे सीरीज खेलने में मदद मिल रही है? ' उन्होंने कहा, ' तेंडुलकर के कुछ टूर्नामेंट में खेलने और कुछ में नहीं खेलने से टीम की लय प्रभावित हो रही है। उन्हें खुद से पूछना चाहिए कि क्या यह करना ठीक है? यदि वह इन सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं तो उन्हें वनडे छोड़कर सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिए।'

टीम इंडिया को श्रीलंका ने 51 रन से हराया

  • PDF

ब्रिसबेन । ब्रिस्बेन के मैदान पर त्रिकोणीय एक-दिवसीय शृंखला के अंतर्गत श्रीलंका के 289 रनों के जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जिन्होंने 66 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इरफान पठान ने 34 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेलकर मैच को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह भी परेरा का शिकार बन गए।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे, और सचिन तेंदुलकर 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए। गंभीर भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 29 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो पवेलियन लौटे। इससे पहले भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान के 289 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन थिरिमन्ने ने बनाए। थिरिमन्ने ने 62 गेंदों पर 62 बनाए तो दिलशान ने 72 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। जयवर्धने 45, मैथ्यू नाबाद 49 और चंदिमल ने 38 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। भारत के गेंदबाज ज्यादा सफल नहीं हुए। आर अश्विन और इरफान पठान ने दो-दो, रैना और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिए हैं। भारतीय टीम में तीन परिवर्तन किए गए।

सचिन -सहवाग ने धोनी को गलत साबित किया ब्

  • PDF

रिसबेन । ऐसा लग रहा है कि वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गलत साबित करने की ठान ली है। तभी वो कभी अपने बयानों से तो कभी अपने खेल से धोनी के हर वक्तव्य को झूठा साबित कर रहे हैं। सहवाग ने इरफान पठान की गेंद पर फुर्तीली फील्डिंग दिखाते हुए अपने बाएं तरफ छलांग लगाकर एक शानदार कैच लपका। सहवाग ने चीते सी तेजी दिखाते हुए एक मुश्किल कैच को अंजाम दिया।
ये वही सहवाग हैं जो दो दिन पहले पीठ की ऐंठन से जूझ रहे थे। लेकिन मैदान पर उतरते ही यह वीरू की यह जकडऩ छूमंतर हो गई।  कुछ ऐसा ही कारनामा सचिन तेंडुलकर ने भी किया। सचिन ने उमेश यादव की गेंद पर अपनी सजगता दर्शाते हुए एक बेहतरीन कैच लिया। इस कैच ने कुमार संगकारा को महज 8 रन के निजी योग पर पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया।
संगकारा ने एक बेहतरीन पुल शॉट लगाया था। शॉट इतना शानदार था कि यदि सचिन बीच में नहीं आते तो गेंद बाउंड्री पार करने के बाद ही थमती। लेकिन तेंडुलकर ने ऐसा नहीं होने दिया। हैरत की बात यह है कि धोनी ने टीम की रोटेशन पॉलिसी का बचाव करते हुए यह तर्क रखा था कि सीनियर खिलाड़ी फील्ड पर सुस्त होते हैं। इस कारण टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। लेकिन सहवाग और सचिन ने मिलकर इस बहाने को फर्जी साबित कर दिया।

वीरू का धौनी को करारा जवाब

  • PDF

ब्रिसबेन। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनका बयान पूरी तरह से गलत है। धौनी ने शीर्ष बल्लेबाजों सचिन, गंभीर और सहवाग को सुस्त फील्डर बताया था। सहवाग ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सभी चुस्त हैं और अच्छी फील्डिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि सीरीज में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें शीर्ष क्रम में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
महेंद्र सिंह धौनी पर एक मैच का प्रतिबंध लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ आज कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाने वाले सहवाग ने कहा कि वह इसके लिए अपने आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगा सकते हैं। सहवाग ने भारत की 51 रन की हार के बाद कहा, 'पांच बार मैं थर्ड मैन या स्लिप में कैच देकर आउट हुआ। मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा हूं और टीम को मैच जिताने के लिए मुझे इसमें सुधार करना होगा।Ó टूर्नामेंट में सहवाग ने अब तक जो तीन मैच खेले हैं उनमें 30 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि मुझे पारी की शुरू में बाहर जाती कुछ गेंदों को छोड़कर बाद में गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना होगा।Ó सहवाग ने स्वीकार किया कि भारत को नियमित कप्तान धौनी की कमी खली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में धीमी ओवर गति के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था।