PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back खेल-जगत बैडमिंटन सायना ने विश्व की नंबर तीन वांग जिन को हराया

सायना ने विश्व की नंबर तीन वांग जिन को हराया

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

भारतीय बैडमिटन स्टार सायना नेहवाल ने विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग जिन को हराया. सायना ने चीन की वांग जिन को 21-17, 22-20 से हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी सायना ने चीनी खिलाड़ी से यह मुकाबला 39 मिनट में जीता. सायना और वांग जिन अपने-अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी थीं.

सेमीफाइनल में सायना का मुकाबला ग्रुप ‘ए’ में दूसरे स्थान पर रही डेनमार्क की टाइन बौन से होगा जिन्होंने कोरिया की जी ह्यून सुंग को 21-13, 21-9 से हराया.



विश्व रैंकिंग में सायना जहां चौथे स्थान पर है वहीं बौन पांचवें स्थान पर है. अन्य सेमीफाइनल ग्रुप ‘ए’ में चोटी पर रही चीन की वांग यिहान और उनकी हमवतन ग्रुप ‘बी’ की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग जिन से होगा. विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिहान ने जर्मनी की जूलियन शेंक को 58 मिनट में 14-21, 21-14, 21-15 से हराया.

अपने ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का सायना को फायदा मिला जिससे वह सेमीफाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिहान से भिड़ने से बच गई. सायना ने वांग जिन के खिलाफ पहले गेम में 9-12 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और 12-12 से बराबरी हासिल कर ली. सायना ने फिर 17-13 की बढ़त बनाई लेकिन वांग के 17-17 से बराबर करने के बाद सायना ने लगातार चार अंक लेते हुए 21-17 से पहला गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में सायना ने लगातार बढ़त बनाए रखी लेकिन वांग जिन ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा. सायना एक समय इस गेम में 9-2 और 17-12 से आगे थी. लेकिन चीनी खिलाडी ने 19-19 पर जाकर स्कोर बराबर कर दिया और फिर 20-19 की बढ़त भी बना ली. मगर सायना ने निर्णायक मौकों पर संयम दिखाते हुए लगातार तीन अंक बटोरे और चीन की दीवार को ध्वस्त कर दिया.

Inline article positioning by Inline Module.