PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back खेल-जगत बैडमिंटन

बैडमिन्टन

सायना ने विश्व की नंबर तीन वांग जिन को हराया

  • PDF

भारतीय बैडमिटन स्टार सायना नेहवाल ने विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग जिन को हराया. सायना ने चीन की वांग जिन को 21-17, 22-20 से हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी सायना ने चीनी खिलाड़ी से यह मुकाबला 39 मिनट में जीता. सायना और वांग जिन अपने-अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी थीं.

सेमीफाइनल में सायना का मुकाबला ग्रुप ‘ए’ में दूसरे स्थान पर रही डेनमार्क की टाइन बौन से होगा जिन्होंने कोरिया की जी ह्यून सुंग को 21-13, 21-9 से हराया.

विश्व रैंकिंग में सायना जहां चौथे स्थान पर है वहीं बौन पांचवें स्थान पर है. अन्य सेमीफाइनल ग्रुप ‘ए’ में चोटी पर रही चीन की वांग यिहान और उनकी हमवतन ग्रुप ‘बी’ की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग जिन से होगा.

साइना डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में हारीं

  • PDF

बैडमिंटन के डेनमार्क ओपन सुपर सिरीज़ में भारत की साइना नेहवाल दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

उन्हें ताइपे की त्सू यिंग तइ ने 21-19, 21-13 से हराया. पुरुषों के एकल में भारत के आनंद पवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चोंग वेई ने 21-14, 21-13 से हराया.

भारत के लिए एक अच्छा नतीजा मिश्रित युगल में आया जहाँ वी दिजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी ने इंग्लैंड के क्रिस ऐडकॉक और स्कॉटलैंड के इमोजेन बैंकियर की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हराया.

सायना और ज्वाला-दीजू क्वार्टर फाइनल में

  • PDF

सायना नेहवाल ने जापान की आयनी कुरिहारा को हरा कर चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने जापान की आयनी कुरिहारा के खिलाफ विषम पलों से पार पाने के बाद चेंगझू में चल रहे चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय ने गैरवरीय कुरिहारा को 21-11, 18-21, 27-25 से हराया. यह मैराथन मुकाबला एक घंटे 12 मिनट तक चला. उनका अगला मुकाबला कल चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त यिहान वांग से होगा. ज्वाला गुटा और वी. दीजू ने मिश्रित युगल में कोरियाई जोड़ी यांग डे ली और जुंग इयुन हा को 34 मिनट में 21-19, 21-17 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. यह भारतीय जोड़ी अब स्कॉटलैंड के राबर्ट ब्लेयर और इंग्लैंड की गैब्रिायल व्हाइट की जोड़ी से भिड़ेगी.

पेस-भूपति की भिड़ंत सोमदेव-ट्रीट से

  • PDF

लिएंडर पेस-महेश भूपति की इंडियन जोड़ी का प्री क्वार्टर फाइनल में मुकाबला सोमदेव देववर्मन-ट्रीट कोनराड की जोड़ी से होगा.
लिएंडर पेस और महेश भूपति की 'इंडियन एक्सप्रेस' ने शनिवार रात को यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता की पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. जहां इंडियन एक्सप्रेस का सामना हमवतन सोमदेव देववर्मन और फिलीपींस के उनके जोड़ीदार ट्रीट कोनराड हुई के साथ होगा.

पेस और भूपति की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जर्मनी की फ्लोरियन मेयर और हॉलैंड के रोजियर वैसन को 85 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (7-5), 6-2 से हराया.

More Articles...