-प्रात:काल संवाददाता-
पाली। शहर के महावीर नगर स्थित बैंक के समीप रविवार रात को दो युवकों ने एक राहगीर को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी तथा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, मगर उनके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार खुंडावास निवासी उस्मान पुत्र याकूब खान रविवार रात को पुराना बस स्टैंड से होकर महावीर नगर की तरफ जा रहा था। बैंक के समीप खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया तथा उससे मारपीट करने लगे। आरोपी उसकी जेब से मोबाइल तथा नकदी से भरा हुआ पर्स छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान कालूजी बगीची निवासी महिपाल पुत्र मदनलाल हरिजन व उसके साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Inline article positioning by Inline Module.


