PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back राजस्‍थान राजसमन्‍द एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 47 हजार रुपए

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 47 हजार रुपए

  • PDF


राजसमंद। केलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति के एटीएम से 47 हजार 400 रुपए निकल गए। उसने केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। केलवाड़ा निवासी स्वरूप लाल पुत्र केसा मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। एएसआई रोशनलाल ने बताया कि स्वरूप लाल 7 नवंबर 2011 को एसबीबीजे के एटीएम से रुपए निकलवाने गया। वह 40 हजार रुपए निकालना चाहता था, लेकिन नहीं निकले। उसके पीछे तीन व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने उसे 20-20 हजार रुपए निकालने की बात कही। इस पर उसने दो बार 20-20 हजार रुपए निकाल लिए। उसने मशीन के ऊपर एटीएम कार्ड रख दिया। फिर वह रुपए गिनने लगा। तभी तीनों आरोपियों ने कार्ड को बदल लिया। फिर वह कार्ड लेकर सायरा गए। आरोपियों के पास ऐसे दो कार्ड और भी थे। आरोपियों ने उसके खाते से 47 हजार 400 रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किए। फिर उस एटीएम से रुपए निकल लिए। इसकी जानकारी उसे रुपए निकलने के बाद हुई।

Inline article positioning by Inline Module.