PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back राजस्‍थान डूंगरपुर राशन सामग्री व स्कूली छात्रों को पौशाके वितरित

राशन सामग्री व स्कूली छात्रों को पौशाके वितरित

  • PDF


प्रात:काल संवाददाता


डूंगरपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर हजरत मस्तान बाबा की याद में एमएमबी ग्रुप द्वारा सीरत कमेटी प्रांगण में जरूरतमंद 33 परिवारों को राशन सामग्री एवं चिश्तिया स्कूल में अध्ययनरत 35 छात्राओं को विद्यालय पौशाकें वितरित की।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक पीरसिंह राठौड थे। जब कि अध्यक्षता सीरत कमेटी के सदर अयुब फौजदार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में महावीर इन्टरेनशनल के सचिव हर्षवर्धन जैन थे। कार्यक्रम का आगाज जनाब अकबर सा. अकबरी ने कुराने पाक की तिलावत के साथ हुआ। इसके पश्चात जरूरतमंदों व स्कूल के छात्र- छात्राओ को अतिथियों द्वारा  पौषाके वितरण की।

Inline article positioning by Inline Module.