PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back राजस्‍थान

राजस्‍थान

आप पार्षद को डरा नहीं सकती : सिंघवी

  • PDF

उदयपुर। नगर परिषद की बोर्ड बैठक में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने सभापति का खुलकर विरोध करते हुए कहा कि सभापति किसी पार्षद को डरा नहीं सकती है। पार्षद भी जनप्रतिनिधि होता है। सिंघवी ने सभापति को अपना व्यवहार बदलने का सुझाव दे डाला। इसके साथ ही सिंघवी ने नगर परिषद के कई दस्तावेजों के फर्जी होने का आरोप लगा दिया। वहीं प्रतिपक्ष के पार्षद भी उनका लगातार समर्थन करते रहे।
नगर परिषद की शुरूआत में जब पार्षद अजय पोरवाल की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों के एक करोड़ रूपए अन्य खाते में पड़े होने की जानकारी देते हुए सभापति रजनी डांगी से जवाब मांगा तो सभापति ने इस बारे में लेखाधिकारी कन्हैयालाल लोढ़ा को जवाब देने के लिए कहा। इसी के विरोध में पारस सिंघवी भी खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि जवाब सभापति या वित्त समिति अध्यक्ष देंगे। कोई भी अधिकारी जवाब नहीं देगा। पारस सिंघवी अपनी बात पर अड़ गए। सभापति के जोर-जोर से बोलने पर सिंघवी आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने सभापति को अपना व्यवहार सुधारने के लिए कहा। सिंघवी ने कहा कि हम भी जनप्रतिनिधि है। पार्षद है, आप पार्षद को किसी भी परिस्थिति में नहीं डरा सकती है।

हादसे में प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत

  • PDF

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित खनिज व्यापारी की जावरमाइंस थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद जैन समाज के लोगों में शोक की लहर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उदयपुर के प्रसिद्ध खनिज व्यापारी अजय पुत्र वी.के. जैन निवासी भुवाणा जय पालीमर्स कंपनी के निदेशक थे। उनकी उदयपुर संभाग में विभिन्न स्थानों पर कई माइंसे तथा फैक्ट्रीयां है। मंगलवार को वह अपने चालक असरार उल हक (५०) पुत्र शेख अल्लानूर निवासी सवीना के साथ सफारी गाड़ी में सवार होकर धरियावद क्षेत्र के भरखुण्डी में स्थित अपनी सोप स्टोन माइंस से लौट रहे थे। जावरमाइंस थाना क्षेत्र के केवड़े की नाल में पहुंचे थे कि चालक ने अपने से आगे चल रहे एक ट्रक से साईड मांगी तो ट्रक चालक साईड में हो गया। जैसे ही चालक ने गाड़ी को आगे निकालने का प्रयास किया तो ट्रक चालक पुन: सड़क के बीच में आ गया। सफारी के भी तेज गति से होने के कारण गाड़ी खलासी साईड से पूरी तरह से पिचक गई तथा सड़क के किनारे जाकर रूक गई। यह देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी चालक ने ही पुलिस को दी। जिससे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को शहर के गीताजंलि चिकित्सालय में पहुंचाया।

राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

  • PDF


उदयपुर। जिले के लसाडिय़ा थाना क्षेत्र में एक वन रक्षक ने १० लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिलीपराज पुत्र अजयपाल सिंह चौहान हाल वन रक्षक वन नाका लालपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि उसने सोमवार शाम को उमर कोटड़ा वन क्षेत्र अवैध रूप से खनन कर पत्थर ले जा रहे शंकर को ट्रेक्टर सहित पकड़ा था। जिसके बाद ट्रेक्टर जब्त कर नाके पर लाकर खड़ा कर दिया। मंगलवार को आरोपी देवीलाल और नंदा सहित करीब १० लोग आए। आरोपियों ने उसे डरा-धमकाया तथा ट्रेक्टर लेकर रवाना हो गए। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपचार सें संतुष्ट नहीं होने पर मारी थी तलवार

  • PDF

उदयपुर/सलूम्बर। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में गत रात्रि को ईसरवास गांव में कार्यरत ए.एन.एम. के परिवार पर एक अधेड़ के तलवार से जान लेवा हमला करने का मुख्य कारण एएनएम द्वारा सही उपचार नहीं करना बताया जा रहा है। एएनएम ने इस आरोपी को कुछ देर का उपचार करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया तलवार से हमला कर दिया। इधर उदयपुर रेफर एएनएम के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार है। पुलिस ए.एन.एम. के घर पर मौका मुआयना करने पहुंची। इस घटना को लेकर ग्राम सहित पूरे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां उसे एक दिन के लिए रिमाण्ड पर सौंपा गया।
थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त शंकर पुत्र हिरालाल पटेल निवासी सेदडी, बनोडा ने बताया कि उसका ब्लड़ प्रेशर हाई होने के कारण उपचार के लिए एएनएम के घर पर गया था। जहां पर उसने एएनएम से अपना उपचार करवाया। कुछ देर तक एएनएम ने उपचार भी किया।