PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back मुंबई मुंबई एजेंट विनोद से 100 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद: सैफ

एजेंट विनोद से 100 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद: सैफ

  • PDF


मुंबई। दिनेश जैन के साथ थ्रिलर फिल्म एजेंट विनोद बनाने वाले अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि यह फिल्म मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में प्रदर्शित होगी और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करने की उम्मीद है। साठ करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह फिल्म 19 महीनों में पूरी हुई।
भारत सहित दुनियाभर में इसके 3500 प्रिंट जारी किए जाएंगे। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सैफ ने कहा यह पैसा वसूल फिल्म होगी। दिनेश ने कहा कि यह एक मनोरंजक फिल्म है जिसमें एक भारतीय नायक है। भारतीय दर्शकों के हिसाब से इसे बनाया गया है। मोरक्को, एस, उजबेकिस्तान, ब्रिटेन और भारत सहित 12 देशों में इसकी शूटिंग हुयी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती का है।

Inline article positioning by Inline Module.