PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back मुंबई मुंबई हीरो पेश करेगी 3.50 लाख रुपये की साइकिल

हीरो पेश करेगी 3.50 लाख रुपये की साइकिल

  • PDF


मुंबई। साइकिल बनानेवाली दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय कंपनी हीरो साइकिल्स ने अरबन ट्रेल ब्रांड के तहत महंगी साइकिलें पेश करने की आज घोषणा की।
कंपनी ने यहां जारी बयान में बताया कि अरबन ट्रेल के तहत रेड डाट माडल पेश की गयी है जिसकी कीमत 43 हजार रुपये है।   इस सीरीज के तहत कुल 16 माडल पेश किये गये हैं। कंपनी ने कहा है कि उसकी योजना 3.50 लाख रुपये की कीमत की साइकिल पेश करने की है। रेड डाट माडल की साइकिल कार्बन फाइबर की बनी हुयी है जिसका उपयोग फार्मूला वन रेसिंग कार और विमानों के निर्माण में किया जाता है। इस साइकिल का वजह 12.9 किलोग्राम है।  कंपनी के सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने कहा कि सामाजिक आर्थिक स्थिति में हो रहे बदलाव से देश में प्रीमियम और लक्जरी श्रेणी की साइकिलों की मांग बढऩे लगी है। इसी के मद्देनजर अरबन ट्रेल ब्रांड पेश किया गया है और इस श्रेणी में भी उनकी कंपनी की योजना अव्वल स्थान हासिल करने की है। वर्तमान में भारतीय साइकिल बाजार में हीरो साइकिल्स की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है।

Inline article positioning by Inline Module.