मुंबई। आई पैड 3 की संभावित लॉन्चिंग डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, इसके फीचर्स को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। आई पैड का यह नया रूप सात मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच ताजा खबर यह है कि आई पैड 3 में आठ मेगापिक्सल का कैमरा लगा होगा। इसका किनारा पहले के वर्जन की तुलना में और भी पतला होगा। इस टैबलेट में रेटिना डिसप्ले या इसी तरह की कोई चीज होगी। आईफोन-4 और आईफोन-4एस में रेटिना डिसप्ले है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन भी आईपैड-2 की तरह लॉन्च किए जाने के करीब एक हफ्ते बाद स्टोर्स में दिखने लगेंगे।
आई पैड 3 में 2048&1536 रिजॉल्यूशन का स्क्रीन होगा। इससे पहले के आई पैड की तुलना में तस्वीरें ज्यादा साफ दिखाई देंगी। आई पैड 1 और आई पैड 2 में यह 1024&768 का ही था। इंसान की आंख प्रति इंच क्षेत्र में केवल 300 पिक्सल देख सकती है। उसी तरह इन स्मार्टफोनों में प्रति इंच डिसप्ले में केवल 326 पिक्सल है जो इन्हें हाई क्वालिटी वाली छपी हुई तस्वीरों के समान बनाता है।
Inline article positioning by Inline Module.


