PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back मुंबई मुंबई कामोठा स्थानकवासी श्रावक संघ का गठन

कामोठा स्थानकवासी श्रावक संघ का गठन

  • PDF


मुंबई।  नवी मुंबई में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कामोठा  मान सरोवर का गठन किया गया। मंगलाचरण से शुरु हुई सभा में संरक्षक बाबूलाल बाफना, अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा,उपाध्यक्ष राजकुमार तातेड़, मंत्री राजमल इंटोदिया, सहमंत्री पंकज टुकडिया, कोषाध्यक्ष रणजीत सुराणा, व्यवस्थामंत्री विमल कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्य में केसरीमल सूर्या व ललित रांका को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुकेश आंचलिया, प्रकाश इंटोदिया, बलवंत मेहता, देवेंद्र डांगी,कुंदनमल हिंगड़, रमेश बरडिया, निर्मल बाफना , दिनेश बाफना आदि की उपस्थिति रही।  यह जानकारी देवीलाल एन इंटोदिया ने दी।
मेवाड़ जाट समाज का स्नेह सम्मेलन आज
मुंबई।  राजस्थान मेवाड़ जाट समाज  मुंबई का ९वां स्नेह सम्मेलन २० फरवरी सोमवार को सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक चंद्रभागा काम्पलेक्स पारीवली कवाड नाका भिवंडी-वाडा रोड भिवंडी में रखा गया है। सम्मेलन के विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता होगी। समाज के विकास पर भी चर्चा की जाएगी।  सम्मेलन में शंकरलाल च.रामलाल, कैलाश चंद्र जाट समाज मुंबई के संस्थापक शंकरलाल जाट, अध्यक्ष किशनलाल जाट , उपाध्यक्ष  देवजी जाट, बद्रीलाल जाट, रतनलाल जाट,अनिल जाट, कोषाध्यक्ष गोर्धन जाट सहित समाज  के सभी सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए थे।

Inline article positioning by Inline Module.