मुंबई। फि ल्ममेकर व एक्टर फ रहान अख्तर की बर्थ-डे पार्टी में पुलिस पहुंच गई। पार्टी में बॉलीवुड की ए-ग्रेड के सभी स्टार्स मौजूद थे। एक सूत्र ने बताया 'रात एक बजे के बाद तेज संगीत बजाने की अनुमति नहीं है। रात के साढ़े तीन बजे पुलिस ने फरहान की पार्टी में पहुंचकर इस पर आपत्ति ली। फरहान के एक पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची थी।Ó बांद्रा पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने भी बात की पुष्टि की। इस पार्टी में केवल यही एक धमाका नहीं बल्कि कई और पटाखे भी छूटे। प्रियंका चोपड़ा शनिवार को पुलिस वेलफेयर ईवेंट में परफॉर्मेस के दौरान बीमार दिखी थीं लेकिन इस पार्टी में हैप्पी अवतार में मौजूद थीं। फरहान की फिल्म 'तलाशÓ के सितारे आमिर खान, करीना कपूर व रानी मुखर्जी आदि भी नदारद थे। वहीं पनवेल में सलमान की बर्थ-डे पार्टी में शामिल फरहान को सलमान ने अपनी मेहमाननवाजी का मौका नहीं दिया। वहीं मुंबई के हाई प्रोफाइल सर्कल से परमेश्वर गोदरेज के अलावा बॉलीवुड का बड़ा जमावड़ा यहां रहा।
जावेद अख्तर-शबाना आजमी, तन्वी व बाबा आजमी, शाहरुख-गौरी, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, करन जौहर, अभय देओल, चंकी पांडे, रवीना टंडन आदि मौजूद थे।
Inline article positioning by Inline Module.


