हांगकांग। दुनिया के सबसे बड़े हीरों में शुमार 110.3 कैरेट के पीले हीरे की 15 नवंबर को जेनेवा में नीलामी होगी। नाशपाती के आकार वाले इस हीरे की नीलामी से करीब 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) मिलने की उम्मीद है। 'सन ड्रॉपÓ नामक इस हीरे की खोज पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। मशहूर नीलामी संस्था सोथेबी के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा नाशपाती के आकार का सुंदर चमकदार पीला हीरा है। सोथेबी के सह अध्यक्ष डेविड बेनेट ने हांगकांग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह पत्थर देखने में अद्भुत है, यह गजब का सुंदर है। नीलामी से पहले इस हीरे को दुनिया के विभिन्न शहरों में प्रदर्शित किया जाना है। इस क्रम में चीन के इस शहर में भी इसे प्रदर्शन के लिए रखा जाना है। हांगकांग न्यूयॉर्क और लंदन के बाद तीसरे सबसे बड़े नीलामी केंद्र के रूप में उभरा है।
74 करोड़ में नीलाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
Inline article positioning by Inline Module.


