अगर आप अपने नाम पर किसी अश्लील वयस्क वेबसाईट को नाम रखने से बचाना चाहते हैं तो फ़ौरन .xxx वेब डोमेन की मालिक कंपनी आईसीएस रजिस्ट्री से संपर्क करें.
गुरुवार से कंपनियां और जाने माने लोग अपने नाम का दुरूपयोग रोकने के लिए .xxx के नाम रजिस्टर करने वाली डोमेन नेम कंपनी आईसीएम रजिस्ट्री से संपर्क कर सकते हैं.
.xxx नाम की शुरुआत इंटरनेट पर वयस्क सामग्री से आसानी से बचने या खोजने के लिए की जा रही है.
आईसीएम रजिस्ट्री का मानना है कि .xxx से इंटरनेट पर वयस्क सामग्री को लेकर गंभीरता आएगी.
समयसीमा
कंपनियां और लोग अगले 50 दिन अपने नाम रोकने के आवेदन आईसीएम रजिस्ट्री को दे सकते हैं.
इस तरह के लोग या कंपनियां जो अपना नाम अश्लील सामग्री बेचने वालों से बचाना चाहते हैं या अपने नाम पर कुछ रजिस्टर कराना चाहते हैं उन्हें एक बार 150 अमरीकी डॉलर से लेकर 300 अमरीकी डॉलर तक की फ़ीस चुकानी होगी.
उदहारण के तौर पर ब्रितानी वयस्क फिल्मों में अदाकारा टेरेसा मे अगर अपने नाम पर कोई .xxx वेबसाईट रजिस्टर करना चाहती हैं तो उन्हें अलग रकम अदा करनी होगी.
इसी तरह अगर ब्रितानी गृह मंत्री थेरेसा मे को अपना नाम बचने के लिए अलग रकम अदा करनी होगी. एक जैसे नामों के प्रतिद्वंदी दावों को अधिकरण मे ले जाया जाएगा.
शुरुआती 50 दिनों के बाद 15 का वो समय शुरू होगा जिसमें वयस्क सामग्री बेचने वाली मौजूदा कंपनियां .xxx नाम खरीद सकेगीं.
ऐसी मौजूदा वेबसाइटें जो वयस्क सामग्री उपलब्ध कराती चली आ रही हैं और .कॉम का प्रयोग करती हैं हैं उन .xxx का नाम खरीदनी की कोई कोई बाध्यता नहीं होगी.
Inline article positioning by Inline Module.


