PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back लाइफस्‍टाईल रोचक-रोमांचक बीवी को संतुष्‍ट न करने पर लगा जुर्माना

बीवी को संतुष्‍ट न करने पर लगा जुर्माना

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

लंदन।। फ्रांस की एक अदालत ने 51 साल के एक शख्स को अपनी पूर्व पत्नी को 8,500 पाउंड का हर्जाना देने का आदेश दिया है। इस शख्स का जुर्म यह है कि वह 21 साल की शादीशुदा जिंदगी में बीवी को पर्याप्त यौन सुख नहीं दे सका।

इस शख्स का नाम जीन लुईस बी है। कोर्ट ने उसे फ्रांस की नागरिक संहिता के अनुच्छेद 215 के तहत दोषी माना है।



इस अनुच्छेद के मुताबिक शादीशुदा जोड़े को सामुदायिक जीवन को साझा करने पर सहमति जतानी होती है। दक्षिणी फ्रांस के एक-एन-प्रोवेंस की एक अदालत ने आदेश दिया कि यौन संबंध किसी भी शादी का एक अहम हिस्सा है।

जज ने कहा , ' पति और पत्नी के बीच यौन संबंध एक दूसरे प्रति प्यार जताने का एक जरिया भी है। इस मामले में इसका साफ अभाव था। शादी करते समय पति और पत्नी दोनों इस बात पर सहमति जताते हैं कि वह अपने जीवन की हर बात को साझा करेंगे और इसका साफ अर्थ है कि वे एक दूसरे के साथ यौन संबंध बनाएंगे। '
लुईस की पत्नी ने दो साल पहले तलाक के लिए आवेदन किया था। पत्नी का दावा किया था कि लुईस उसे पर्याप्त यौन सुख नहीं दे पाता। इस आधार पर जज ने तलाक को मंजूरी दे दी। तलाक मिलने के बाद लुईस की इस पूर्व पत्नी ने ऊपरी अदालत में इस आधार हर्जाने की मांग कर डाली कि 21 साल के दांपत्य जीवन में उसे पति से पर्याप्त यौन सुख नहीं मिला।

Inline article positioning by Inline Module.