PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back लाइफस्‍टाईल रोचक-रोमांचक तबाही की ओर ले जाती पोर्न साइटें

तबाही की ओर ले जाती पोर्न साइटें

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

मुंबई ।  इंटरनेट के जरिए भारत में पोर्न न केवल नेताओं बल्कि करोड़ों घरों में बच्चों और बड़ों को आसानी से और बेरोक-टोक उपलब्ध है ।  दुनिया भर के दर्जनों शानदार स्टुडियो में तैयार होने वाली पोर्नोग्राफी भारतीय घरों और किशोरों के मोबाइल फोन में तेजी से अपनी जगह बना रही है । यह हिलोरें मारती किसी खतरनाक बाढ़ जैसी है । इसने नैतिकता के पारंपरिक विचारों को लीलने का खतरा पैदा कर दिया है, वहीं बेडरूम में बेवजह के तनाव को जन्म दे दिया है । यह बच्चों को ऐसी दुनिया की ओर धकेल रही है जो उनकी समझ से परे है, और ऐसी संस्कृति पनपा रही है जिससे परिवार के रीति-रिवाजों को खतरा है । सारी बातें एकदम साफ  हैं ।
गूगल ट्रेंड से पता चलता है कि 'पोर्नÓ शब्द की खोज का आंकड़ा 2010 से 2012 के बीच दोगुना हो गया है । तुरंत मिलने वाली नेट कनेक्टिविटी और भुगतान के काफी आसान विकल्पों के कारण ऑनलाइन पोर्न लगातार सस्ता, पहुंच के भीतर होता जा रहा है । गूगल ट्रेंड्स 2011 के मुताबिक पोर्न शब्द की खोज करने वाले दुनिया के शीर्ष 10 शहरों में से सात भारतीय शहर हैं । आइएमआरबी के 2011 के सर्वेक्षण में पता चलता है कि भारत में हर पांच में से एक मोबाइल उपभोक्ता 3जी वाले अपने फोन पर अश्लील सामग्री चाहता है । दिल्ली में किए गए मैक्स हॉस्पिटल के सर्वे में कहा गया है कि 47 फीसदी छात्र पोर्न के बारे में रोजाना बात करते हैं । नेशनल क्राइम ब्यूरो बताता है कि भारत में साइबर अपराधों की सूची में पोर्न सबसे ऊपर है। भारत के 'पोर्नीकरणÓ का श्रेय सनी लियोनी (या करेन मल्होत्रा) को जाता है।  वे फिल्म निर्माता महेश भट्ट की जिस्म-2 से बॉलीवुड में करियर शुरू कर रही हैं । वह फिल्म में बॉडी डबल (विशेषकर नग्न दृश्यों में मुख्य अभिनेत्री की जगह दिखने वाली) की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हैं । वे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री हैं, और इसमें भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान का काफी बड़ा हाथ है ।

Inline article positioning by Inline Module.